जॉब्स

weavers service centre recruitment,जूनियर प्रिंटर, कार्पेंटर,अटेडेंट के पदों पर करें आवेदन

वीवर्स सर्विस सेंटर ,वीवर्स कॉलोनी, भारत नगर, दिल्ली ने जूनियर प्रिंटर, कार्पेंटर,अटेडेंट के रिक्त 8 पदों पर भर्ती
2 min read
Dec 08, 2017
Weavers’ Service Centre

टेक्सटाइल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली संस्था,वीवर्स सर्विस सेंटर ,वीवर्स कॉलोनी, भारत नगर, दिल्ली ने जूनियर प्रिंटर, कार्पेंटर,अटेडेंट के रिक्त 8 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 16 जनवरी 2017 तक डाक से आवेदन कर सकते हैं। ये नियुक्तियां उत्तरी जोन में स्थित कुल्लू, दिल्ली, पानीपत, मेरठ,चम्मोली, श्रीनगर, जयपुर , वाराणसी आदि केंद्रों के लिए की जाएंगी।

वीवर्स सर्विस सेंटर में रिक्त पदों का विवरणः
जूनियर प्रिंटर, पद : 02 (अनारक्षित)
योग्यता : दसवीं पास हो। टेक्सटाइल प्रिंटिंग या स्क्रीन प्रिंटिंग या फैबरिक या ब्लॉक प्रिंटिंग ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा किया हो। इसके साथ पांच साल का अनुभव ब्लॉक स्क्रीन प्रिंटिंग या डायिंग या प्रोसेसिंग हाउस या प्रिंटिंग यूनिट में हो।
आयुसीमा : 30 वर्ष से अधिक न हो।
वेतनमान : 5200-20200 रुपये के साथ 2400 रुपये ग्रेड पे।


कार्पेंटर , पद : 03 (अनारक्षित)
योग्यता : दसवीं पास हो। कार्पेंटर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा किया हो। इसके साथ किसी कंपनी में कार्पेंटरी क्षेत्र में तीन साल का अनुभव हो।
वांछनीय : हैंडलूम वीवींग में कार्पेंटरी के क्षेत्र में काम करने का अनुभव हो।
आयुसीमा : 30 वर्ष के अधिक न हो।
वेतनमान : 5200-20200 रुपये के साथ 1900 रुपये ग्रेड पे।


अटेडेंट (प्रोसेसिंग), पद : 03 (अनारक्षित)
योग्यता : दसवीं पास हो। टेक्सटाइल डाइंग या प्रिंटिंग या फैबरिक प्रिंटिंग, स्क्रीग प्रिंटिंग ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा किया हो। इसके साथ किसी जानमानी डाइंग या प्रोसेसिंग हाउस में दो साल का अनुभव हो। या वीवर्स सर्विस सेंटर से चार माह का शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग कोर्स किया हो। या इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी में डाइंग या प्रिंटिंग में एक साल का अनुभव हो।
वेतनमान : 5200-20200 रुपये के साथ 1800 रुपये ग्रेड पे।
आयुसीमा : 30 वर्ष के अधिक न हो।


आवेदन प्रक्रिया :
- सबसे पहले उम्मीदवार को वेबसाइट http://www.handlooms.nic.in पर जाना होगा। यहां से पद से संबंधित आवेदन के फॉर्मेट को निकालना होगा।
-इसमें सभी जानकारी को भरने के बाद योग्यता के अनुसार सभी दस्तावेजों को संग्लित कर लें।
- सभी दस्तावेज सेल्फ अटेस्टेड करने होंगे।
- इसके बाद आवेदन को उपरोक्त पते पर भेज दें।
जरूरी जानकारी :
डाक से आवेदन पहुंचाने की अंतिम तिथि : 16 जनवरी 2017
फोन नंबर : 011-27302999
पता : डायरेक्टर वीवर्स सर्विस सेंटर, बी -2 वीवर्स कालोनी, भारत नगर , दिल्ली 110052

Weavers service centre recruitment Notification 2017:

वीवर्स सर्विस सेंटर ,वीवर्स कॉलोनी, भारत नगर, दिल्ली ने जूनियर प्रिंटर, कार्पेंटर,अटेडेंट के रिक्त 8 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on:
08 Dec 2017 12:56 pm