जोधपुर

ऑटो मरम्मत के दौरान 1.12 लाख रुपए चोरी, मैकेनिक गिरफ्तार

- घर से चोरी के रुपए बरामद
less than 1 minute read
Oct 10, 2021
ऑटो मरम्मत के दौरान 1.12 लाख रुपए चोरी, मैकेनिक गिरफ्तार
ऑटो मरम्मत के दौरान 1.12 लाख रुपए चोरी, मैकेनिक गिरफ्तार

जोधपुर.
उदयमंदिर थानान्तर्गत उम्मेद राजकीय स्टेडियम तिराहे के पास ऑटो मरम्मत कराने के दौरान मैकेनिक ने डिक्की से 1.12 लाख रुपए चुरा लिए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर मैकेनिक को गिरफ्तार कर घर से चोरी के रुपए बरामद किए।
पुलिस के अनुसार सोजती गेट के अंदर हरियाढाणा की हवेली क्षेत्र निवासी साजिद पुत्र हसन अली ने गत दिनों अपनी एक ऑटो 1.22 लाख रुपए में बेच दी थी। वह गत सात अक्टूबर को अपनी दूसरी ऑटो मरम्मत कराने स्टेडियम तिराहे के पास इमरान की दुकान गया था, जहां उसे ऑटो रिक्शा बेचने के बदले 1.12 लाख रुपए मिले। जो उसने मरम्मत हो रही ऑटो के केबिन की डिक्की में रखकर लॉक कर दिया।
ऑटो मरम्मत कर रहे इमरान के भांजे शौकत खां ने रुपए डिक्की में रखते देख लिया। तब मैकेनिक शौकत ने ऑटो मालिक को सामान लाने भेज दिया। डिक्की की चाबी ऑटो में ही रह गई थी। वह लौटा और ऑटो ठीक कराई। उसने डिक्की खोली तो रुपए गायब थे। इमरान व उसके भांजे से रुपए के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने जानकारी होने से मना कर दिया। तब साजिद थाने पहुंचा और चोरी का मामला दर्ज कराया। हेड कांस्टेबल भंवरसिंह भल्लासरिया ने मैकेनिक शौकत से पूछताछ की तो उसने चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने सिंधी साहबजादों का मोहल्ला निवासी सोहिल पुत्र शौकत खां को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद घर से 1.12 लाख रुपए बरामद किए गए।

Published on:
10 Oct 2021 01:56 am