जोधपुर

देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई घटना, युवक की हुई मौत

देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई घटना, युवक की हुई मौत
less than 1 minute read
Mar 14, 2019
ROAD ACCIDENT
ROAD ACCIDENT

जोधपुर।

जोधपुर जिले के नई सडक़ पर हुए सड़क हादसे के बाद युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सड़क हादसे में एम्बुलेंस की टक्कर से घायल हुए युवक का गुरुवार को मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के दौरान दम टूट गया। सदर बाजार थाना पुलिस ने एम्बुलेंस चालक आदिल खां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में हादसा कैद हो गया। जिसका वीडियो वायरल हुआ है।

थानाधिकारी लेखराज सियाग के अनुसार नई सडक़ पर एक होटल के सामने डिवाइडर के बीच कट पर गुरुवार देर रात साढ़े दस बजे तेज रफ्तार एम्बुलेंस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद यासीन उर्फ मोहम्मद आदिल (23) पुत्र अब्दुल हमीद गंभीर घायल हो गया था और जबकि सोहेल व साहिल को भी चोट आई थी।

महात्मा गांधी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सोहेल व साहिल को घर भेज दिया गया था। जबकि गर्दन के पिछले हिस्से में कट लगने से गम्भीर घायल मोहम्मद यासीन को जांच के बाद मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर कर दिया गया था। वहीं यासीन ने इलाज के दौरान दमतोड़ दिया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद यासीन का शव परिजन को सौंपा।

Published on:
14 Mar 2019 11:53 pm