जोधपुर

बीते माह 20 दिन में 10 हजार संक्रमित, इस माह 20 दिन में आए 3538 संक्रमित

  सुखद संकेत : आंकड़ा घटा है दुखद: गुरुवार को 5 और जिंदगियां लीन गया कोरोना, 100 नए संक्रमित 92 हुए स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज भी
less than 1 minute read
Dec 24, 2020
बीते माह 20 दिन में 10 हजार संक्रमित, इस माह 20 दिन में आए 3538 संक्रमित
बीते माह 20 दिन में 10 हजार संक्रमित, इस माह 20 दिन में आए 3538 संक्रमित

जोधपुर. जोधपुर में घातक नवंबर माह के मुकाबले कोरोना इस माह घटा है। नवंबर के 20 दिन में जोधपुर में 10 हजार संक्रमित आ चुके थे और 122 से अधिक मौतें हो चुकी थी। इस माह दिसंबर के 20 दिन में केवल 3538 संक्रमित और 78 मौतें हुई हंै। ये संख्या घटते हुए आंकड़ों को साफ दर्शा रही है।
शहर में गुरुवार को 5 और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। 4 मौतें एम्स जोधपुर और 1 मौत एमडीएम अस्पताल में हो गई। 100 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। 92 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।

एम्स जोधपुर में केतुकलां बालेसर निवासी द्वारकादास (62 ), नवदुर्गा झालामंड कॉलोनी निवासी उत्तम कुमार राठौड़ ( 65), जोधपुर निवासी नेमीचंद जैन ( 66), चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी शांति माथुर (74 ) का निधन हो गया। एमडीएम अस्पताल में तेली की ढाणी निवासी सुबा ( 78) की मौत हो गई। जोधपुर में अब तक 57776 मरीज संक्रमित और 885 रोगी दम तोड़ चुके हैं। वहीं 24 दिनों में 3855 संक्रमित और 88 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सरकारी रिपोर्ट में जोन अनुसार प्रतापनगर-6, शहर परकोटा- 7, उदयमंदिर-8, महामंदिर-4, मसूरिया-6, शास्त्रीनगर-8, मधुबन-9, रेजिडेंसी-10, बीजेएस- 5 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-8, सालावास ( लूणी)-6, बिलाड़ा-4, भोपालगढ़-2, ओसियां-2, बावड़ी-4, फलोदी-3, बाप- 2, शेरगढ़-3 और बालेसर-3 संक्रमित बताए गए हैं।

Updated on:
24 Dec 2020 10:52 pm
Published on:
24 Dec 2020 10:52 pm