जोधपुर

100 करोड़ से रोशन होगी 450 गांवों की गलियां

खारिया मीठापुर . कंपनियों के सामाजिक सरोकार कोष के सौ करोड़ रुपए से पाली संसदीय क्षेत्र के 450 गांवों की गलियां रोशन होगी।
2 min read
May 21, 2018
100 crores will be illuminated by the streets of 450 villages
100 करोड़ से रोशन होगी 450 गांवों की गलियां

खारिया मीठापुर (जोधपुर). कंपनियों के सामाजिक सरोकार कोष (सीएसआर फंड ) के सौ करोड़ रुपए से पाली संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभाओं के 450 गांवों की गलियां रोशन होगी। प्रदेश मे किसी संसदीय क्षेत्र में सीएसआर के तहत व्यय की जाने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी राशि है। इसके लिए चयनित कंपनियों से एमओयू किया जा चुका है। इन गांवों में 25 हजार सोलर लाइटें लगाने का लक्ष्य है।

ये आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल


इस परियोजना में जोधपुर जिले की भोपालगढ़, बिलाड़ा व ओसियां एवं पाली जिले की पाली, सोजत, बाली, सुमेरपुर, मारवाड जक्शंन सहित कुल आठ विधानसभा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र के दस मॉडल गांव भी सोलर लाइट प्रोजेक्ट से जुडे़ंगे। एक बूथ पर दस सोलर लाइट देने का प्रावधान है।

आठ विधानसभा क्षेत्र मे कुल 450 ग्राम पंचायतें है। पूरे लोकसभा क्षेत्र में 25 हजार सोलर लाइट लगाई जाएंगी। एक सोलर लाइट की कीमत 22 से 25 हजार तक बताई जा रही है। खम्भे व बैटरो की कीमत अलग से है। अपने लोकसभा क्षेत्र के गंावों की गलियों को रोशन करने का बड़ा प्रोजेक्ट केन्द्रीय कॉर्पोरेट राज्यमंत्री पी पी चौधरी की पहल पर हो रहा है।

प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए बनी समितियां

ग्राम पंचायत स्तर पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामसेवको की एक कमेटी भी बनाई गई है। उस गंाव का मंडल अध्यक्ष इस समिति का अध्यक्ष होगा। साथ ही सरपंच, सांसद द्वारा मनोनीत समन्वयक और सह समन्वयक, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, उप सरपंच, पूर्व सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। ग्रामसेवक उस कमेटी का सदस्य सचिव होगा। यह समिति उस ग्राम पंचायत मे लगने वाली सोलर लाइट की लोकेशन और संख्या को अंतिम रुप देगी।

छह गांवों में हो चुका है हवाई सर्वे
पाली लोकसभा क्षेत्र के दस मॉडल गांवों को सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत ही सोलर लाइट मॉडल के रूप मंे विकसित करने की भी तैयारी है। इनमंे से छह गांवों मे हवाई सर्वे हो चुका है। इन गांवों मे एक सोलर पैनल लगेगा और इसके बाद गंाव मे सोलर लाइट का नेटवर्क बिछेगा।

Published on:
21 May 2018 12:23 am