जोधपुर

जोधपुर में 102 वर्षीय पपिया देवी ने लगवाया कोविड का टीका

    4684 पात्र लाभार्थियों ने लगाई कोविड की प्रथम डोज
less than 1 minute read
Mar 27, 2021
जोधपुर में 102 वर्षीय पपिया देवी ने लगवाया कोविड का टीका
जोधपुर में 102 वर्षीय पपिया देवी ने लगवाया कोविड का टीका

जोधपुर. शहर में शनिवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झालामंड पर 102 वर्षीय पपिया देवी ने अपना कोविड वैक्सीनशन करवाकर एक मिसाल पेश की। उन्होंने सरकार की ओर से चलाए जा रहे है नेक कार्य को पूर्ण करने में सहयोग की अपील की।

4684 लाभार्थियो को लगी कोविड वैक्सीनशन पहली डोज

आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि शनिवार को कोविड टीकाकरण अभियान के तहत जोधपुर में शहरी क्षेत्र व ग्राम पंचायत स्तर पर 138 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर 4684 लाभार्थियों को कोविड की प्रथम डोज लगाई गई। जिसमें से 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 3924 लाभार्थी एवं 45 से 59 आयु वर्ग वाले गंभीर बीमारियों से ग्रसित 682 पात्र लाभार्थियों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। 57 स्वास्थ्यकर्मी व 21 फ्रंटलाइन वर्कर को प्रथम डोज लगाई गई। स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंटलाइन वर्कर्स के 191 लाभार्थियो को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।

घर में अपनों के लगाए रंग:सीएमएचओ

सीएमएचओ डॉ बलवंत मंडा ने जोधपुर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है। इसको लेकर होली के त्योहारी मौसम में सभी अपने घरों में रहकर अपनों के रंग लगाकर के इस कोरोना के रंग को बेरंग करने में अपनी भागीदारी निभाए। कोविड गाइडलाइन की पूर्ण पालना करें।

---------

Published on:
27 Mar 2021 11:05 pm