जोधपुर

11 सौ लीटर खाद्य तेल जब्त, घी के भी लिए नमूने

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान
less than 1 minute read
Oct 26, 2020
11 सौ लीटर खाद्य तेल जब्त, घी के भी लिए नमूने
11 सौ लीटर खाद्य तेल जब्त, घी के भी लिए नमूने

जोधपुर. राज्य सरकार के निरोगी राजस्थान के शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य विंग ने कार्रवाई की और एक जगह 11 सौ लीटर खाद्य तेल जब्त किया। वहीं त्योहारी माहौल को देखते हुए 14 नवम्बर तक अभियान चलेगा। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि मिलावट की सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा टीम ने मंडोर मंडी स्थित मैं. रिद्धि सिद्धि ट्रेडर्स कंपनी से नंदलाला ब्रांड का 1100 लीटर खाद्य तेल जब्त किया। उन्होंने कहा कि कहीं मिलावट की सटीक जानकारी हो तो सीएमएचओ कंट्रोल रूम नंबर 0291-2511085 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना सही पाए जाने पर 51,000 रुपए की राशि का पुरस्कार भी दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले कि जानकारी भी गोपनीय रखी जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश शर्मा व रेवंत सिंह ने बताया कि साथ ही न्यू मारवाड़ ट्रेडर्स से अमृत ब्रांड घी का सैम्पल लिया गया है। जब्त खाद्य तेल के सैम्पल को खाद्य सुुरक्षा के मापदंडों के तहत जांचा जाएगा, अगर मिलावटी पदार्थ पाए जाएंगे तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
26 Oct 2020 10:31 pm
Published on:
26 Oct 2020 10:31 pm