जोधपुर

11 नए संक्रमित और 8 हुए डिस्चार्ज

हैल्थ वर्कर्स को कोविड की दूसरी डोज लगी
less than 1 minute read
Feb 20, 2021
11 नए संक्रमित और 8 हुए डिस्चार्ज
11 नए संक्रमित और 8 हुए डिस्चार्ज

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण के शनिवार को 11 नए केस सामने आए और 8 रोगियों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं एक भी रोगी की मौत नहीं हुई। अब तक 61164 रोगी संक्रमित और 921 की मौत हो चुकी है। इस माह में 255 रोगी संक्रमित हुए हैं और 3 की मौत हुई है। जोन अनुसार प्रतापनगर-0, शहर परकोटा-1, उदयमंदिर-0, महामंदिर-0, मसूरिया-3, शास्त्रीनगर-1, मधुबन-1, रेजिडेंसी-1, बीजेएस- 1 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-1, सालावास ( लूणी)-0, बिलाड़ा-0, भोपालगढ़-0, ओसियां-0, बावड़ी-0, फलोदी-0, बाप-0, शेरगढ़-2 और बालेसर-0 संक्रमित बताए गए हैं।

1787 हैल्थ वर्कर्स को कोविड की दूसरी डोज लगी

जोधपुर. कोविड 19 वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत शनिवार को पहले चरण में पहली खुराक लगने वाले हैल्थ केयर वर्कर्स को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कौशल दवे ने बताया कि वैक्सीनेशन अभियान में फुल्ली इम्यूनाइजेशन के तहत शनिवार को जिले में 22 साइट्स पर स्वास्थ्य कार्मिकों के कोविड वैक्सीन कि बूस्टर दूसरी डोज दी गई। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर 1787 स्वास्थ्य कार्मिकों को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं रेजिडेंसी शहरी सीएचसी प्रभारी डॉ. तेजसिंह ने कोरोना की दूसरी डोज लगाई।

Updated on:
20 Feb 2021 10:34 pm
Published on:
20 Feb 2021 10:34 pm