
जोधपुर. जोधपुर में गुरुवार को कोरोना के ११४ नए केस सामने आए और ८१ मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज दिया गया है। एम्स जोधपुर में उपचार के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। कोरोना के बढ़ते मामलों को रोक पाना प्रशासन के चुनौती बनता जा रहा है। कोरोनाकाल में अब तक 6२९०१ रोगी संक्रमित और 9३४ की मौत हो चुकी है। साल २०२१ में अब तक २९५४ रोगी संक्रमित हो चुके हैं। जोन अनुसार रिपोर्ट में प्रतापनगर-५, शहर परकोटा-१४, उदयमंदिर-३, महामंदिर-८, मसूरिया-१२, शास्त्रीनगर-११, मधुबन-१८, रेजिडेंसी-६व बीजेएस-५ संक्रमित मिले। देहात में बनाड़ ( मंडोर)-९, सालावास ( लूणी)-१३, भोपालगढ़-१, ओसियां-४, बावड़ी-३ व फलोदी से २ संक्रमित सामने आए हैं। एम्स में जोधपुर निवासी कुलदीप जैन ( ७१) का निधन हो गया।
हाईकोर्ट में न्यायाधीशों ने भी लगवाए कोविड के टीके
हाईकोर्ट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर न्यायाधीशों ने भी कोविड-१९ का वैक्सीनेशन करवाया। यहां वैक्सीनेशन न्यायाधीश एमके गर्ग, न्यायाधीश पुष्पेन्द्र भाटी, न्यायाधीश अरुण भंसाली, न्यायाधीश दिनेश मेहता, न्यायाधीश संदीप मेहता व न्यायाधीश विनीत माथुर ने कोविड वैक्सीनेशन करवाया।