जोधपुर

blood donation : रक्तदान शिविर में 141 युवाओं ने किया रक्तदान

लाल बूंद ज़िंदगी रक्षक सेवा संस्थान व युवा मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नाईयो की ढाणियां में आयोजित रक्तदान शिविर में 141 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। इसमें मातृशक्ति ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। शिविर अशोक भोमिया, पेपो देवी तथा राजूराम की स्मृति में आयोजित किया गया।
less than 1 minute read
Feb 05, 2023
blood donation : रक्तदान शिविर में 141 युवाओं ने किया रक्तदान
blood donation : रक्तदान शिविर में 141 युवाओं ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में 141 युवाओं ने किया रक्तदान
अशोक भोमिया, पेपो देवी तथा राजूराम की स्मृति में रक्तदान
जोधपुर. लाल बूंद ज़िंदगी रक्षक सेवा संस्थान व युवा मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नाईयो की ढाणियां में आयोजित रक्तदान शिविर में 141 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। इसमें मातृशक्ति ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। शिविर अशोक भोमिया, पेपो देवी तथा राजूराम की स्मृति में आयोजित किया गया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़ व राकेश दैय्या ने कहा कि रक्तदान हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से किसी अनजाने व्यक्ति के प्राण बचाने के पुण्य के साथ हमें आत्मिक आनंद मिलता है। शिविर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज, केश कला बोर्ड के सदस्य आनंद प्रकाश सेन, लाल बूंद जिंदगी रक्षक सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़, चंद्र धूणा सामराऊ मेहंत ज्ञान मुनि महाराज , भाकरी उप सरपंच जगतपाल सिंह, पूर्व उप सरपंच भीमसागर अशोक विश्नोई सिमरत बाबा समाधि ओसियां सचिन ओमप्रकाश दैय्या ओसियां, पूर्व केश कला बोर्ड के सदस्य मोहनलाल धांधल, कामधेनु सेना जिला प्रभारी श्याम सुंदर बिश्नोई , विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय जोधपुर शाखा के सचिव बेबी सैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

कई युवाओं ने पहली दिया किया रक्तदान

रक्तदान करने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। कई लोग शिविर में पहली बार रक्तदान करने आए, वहीं कुछ ऐसे लोग भी थे, जिन्होंने 15 से 20 बार पहले भी रक्तदान किया है। सैन पंवार परिवार की ओर से सुरेंद्र ,पदमाराम सैन द्वारा पधारे हुए सभी मेहमानों और रक्तदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। एमडीएम अस्पताल व उम्मेद अस्पताल ब्लड बैंक ने रक्त संग्रहण किया।

Published on:
05 Feb 2023 10:23 pm