जोधपुर

साल 2020 की पहली रात 12 से सुबह 6 बजे तक जन्मे 17 बच्चे, नववर्ष की खुशियां हुई दुगनी

नया साल कई परिवारों के लिए खुशियां लेकर आया। किसी के घर में कान्हा जन्मा तो किसी के यहां लक्ष्मी आई। इन परिवारों के लिए जोश डबल था, एक तरफ नववर्ष की बधाई तो दूसरी ओर नए मेहमान आने की खुशियां। शहर के उम्मेद, एमडीएम व एम्स जोधपुर अस्पताल में 17 बच्चों ने जन्म लिया।
less than 1 minute read
Jan 02, 2020
17 children born in hospitals of jodhpur on new year 2020
साल 2020 की पहली रात 12 से सुबह 6 बजे तक जन्मे 17 बच्चे, नववर्ष की खुशियां हुई दुगनी

जोधपुर. नया साल कई परिवारों के लिए खुशियां लेकर आया। किसी के घर में कान्हा जन्मा तो किसी के यहां लक्ष्मी आई। इन परिवारों के लिए जोश डबल था, एक तरफ नववर्ष की बधाई तो दूसरी ओर नए मेहमान आने की खुशियां। शहर के उम्मेद, एमडीएम व एम्स जोधपुर अस्पताल में 17 बच्चों ने जन्म लिया।

उम्मेद अस्पताल अधीक्षक डॉ. रंजना देसाई ने बताया कि उम्मेद अस्पताल में नववर्ष रात 12 से सुबह 6 बजे तक 10 बच्चे जन्में। इनमें 6 लडक़ी और 4 लडक़े पैदा हुए। नर्सिंग अधीक्षक पीयूष ज्ञानी ने बताया कि परिजनों ने स्टाफ संग भी खुशियां बांटी। एम्स जोधपुर अधीक्षक डॉ. अरविंद सिन्हा ने बताया कि यहां चार बच्चों ने जन्म लिया।

इसी तरह एमडीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेन्द्र आसेरी ने बताया कि जनाना विंग में तीन बच्चों ने जन्म लिया। इसमें दो लडक़ी व एक लडक़ा जन्मा। अस्पतालों में नए साल पर आई खुशियों को लेकर परिजनों ने यहां आपस में एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित होने पर अस्पताल स्टाफ व परिजन भी खुश नजर आए।

Published on:
02 Jan 2020 05:02 pm