जोधपुर

18 डिस्चार्ज और 9 नए रोगी मिले

कोरोना संक्रमण
less than 1 minute read
Feb 16, 2021
18 डिस्चार्ज और 9 नए रोगी मिले
18 डिस्चार्ज और 9 नए रोगी मिले

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण के 18 रोगियों को मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया। वहीं 9 नए रोगी सामने आए हैं। अब तक 61110 रोगी संक्रमित और 921 की मौत हो चुकी है। इस माह के 16 दिनों में 201 रोगी संक्रमित हुए हैं और 3 मौत हुई है। जोन अनुसार प्रतापनगर-0, शहर परकोटा- 1, उदयमंदिर-1, महामंदिर-0, मसूरिया-2, शास्त्रीनगर-0, मधुबन-0, रेजिडेंसी-2, बीजेएस- 0 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-1, सालावास ( लूणी)-0, बिलाड़ा-0, भोपालगढ़-0, ओसियां-0, बावड़ी-0, फलोदी-1, बाप-0, शेरगढ़-1 और बालेसर-0 संक्रमित बताए गए हैं।

917 लाभार्थियो का हुआ कोविड वैक्सीनेशन

कोविड 19 वैक्सीनेशन के तहत मंगलवार को जिले में 917 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया गया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशल दवे ने बताया कि वैक्सीनेशन अभियान में मंगलवार को जिले में दस साइट्स पर कुल 917 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन हुआ। उन्होंने बताया कि इसमें से 676 स्वास्थ्य कार्मिको को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं वंचित रहे 194 स्वास्थ्य कर्मियों व 47 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई गई।

Updated on:
16 Feb 2021 10:52 pm
Published on:
16 Feb 2021 10:51 pm