जोधपुर

183 नए संक्रमित, 100 डिस्चार्ज और 1 मौत

    संक्रमित मृतक सडक़ दुर्घटना में घायल भी था, जोधपुर में अब तक 8597 मरीज संक्रमित और 122 की हुई मौत  
less than 1 minute read
Aug 13, 2020
183 नए संक्रमित, 100 डिस्चार्ज और 1 मौत
183 नए संक्रमित, 100 डिस्चार्ज और 1 मौत

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना के गुरुवार को 183 नए मामले सामने आए। वहीं दुर्घटना में घायल हो चुके एक व्यक्ति की भी मौत हो गई, जिसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। सौ मरीजों को अस्पताल व होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 58, एम्स ने 5 और डीएमआरसी ने 120 संक्रमित बताए हैं। जोधपुर में संक्रमितों का आंकड़ा 8597 पहुंच गया है। अब तक 122 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। 2497 सैंपल की रिपोर्ट में 7.32 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में 61 फिमेल और 122 मेल सम्मिलित हैं।

मधुबन निवासी राधेश्याम ( 40) की मौत हो गई। ये दुर्घटना में घायल हुए थे और सिर पर चोट थी। ये जांच में कोरोना पॉजिटिव आए थे। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पतालों से 5, एम्स से 3 और 92 होम आइसोलेशन के मिलाकर कुल सौ मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जोधपुर जिले में इन दिनों शहर से लेकर ग्रामीण तक लोग संक्रमित हो रहे हैं।

कोरोना मीटर

अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-1686

पॉजिटिव से नेगेटिव-6794

डिस्चार्ज-6793

कुल मौतें-122

Published on:
13 Aug 2020 11:19 pm