जोधपुर

दो माह पूर्व जेल से छूट बाइक चुराई, अब छुरा के साथ गिरफ्तार

- कोर्ट परिसर में तहसील कार्यालय के पास हथियार लेकर घूमते पकड़ा
less than 1 minute read
Jul 09, 2021
दो माह पूर्व जेल से छूट बाइक चुराई, अब छुरा के साथ गिरफ्तार
दो माह पूर्व जेल से छूट बाइक चुराई, अब छुरा के साथ गिरफ्तार

दो माह पूर्व जेल से छूट बाइक चुराई, अब छुरा के साथ गिरफ्तार
- कोर्ट परिसर में तहसील कार्यालय के पास हथियार लेकर घूमते पकड़ा
जोधपुर.
उदयमंदिर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कोर्ट परिसर में तहसील कार्यालय के पास गुरुवार को एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर धारदार छुरा जब्त किया। उसने पांच दिन पहले ही कोर्ट परिसर से मोटरसाइकिल चुराई थी।

सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस ने बताया कि गश्त के दौरान तहसील कार्यालय के पास खांगटा गांव निवासी साबिर पुत्र युसुफ को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर धारदार छुरा जब्त किया गया। आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ जोधपुर, नागौर व अजमेर के विभिन्न जिलों में चोरी के नौ, लूट, नकबजनी, जानलेवा हमला व घर में घुसकर मारपीट के एक-एक मामले दर्ज हैं। वह डेढ़ साल से जेल में बंद था और दो महीने पहले ही जमानत पर छूटा था। उसने तीन जुलाई को कोर्ट परिसर से मोटरसाइकिल चुराई थी। आम्र्स एक्ट में उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। बाइक चोरी के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा।

Published on:
09 Jul 2021 10:56 am