जोधपुर

ईरान से एयरलिफ्ट करके लाए 2 और भारतीयों को कोरोना, 1036 लोग क्वारेंटाइन में बिता रहे समय

ईरान से एअरलिफ्ट करके लाए गए दो और भारतीयों में कोरोना वायरस मिला है। दोनों ही रोगी जोधपुर मिलट्री स्टेशन स्थित आर्मी वैलनेस सेंटर के हैं। इसमें से एक 45 वर्षीय पुरुष और एक 60 वर्षीय महिला है। दोनों को एम्स जोधपुर में भर्ती कराया गया है। कुल मिलाकर अब तक ईरान से आए 52 भारतीय कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
less than 1 minute read
2 more indians found corona positive at indian army isolation centre
ईरान से एयरलिफ्ट करके लाए 2 और भारतीयों को कोरोना, 1036 लोग क्वारेंटाइन में बिता रहे समय

जोधपुर. ईरान से एअरलिफ्ट करके लाए गए दो और भारतीयों में कोरोना वायरस मिला है। दोनों ही रोगी जोधपुर मिलट्री स्टेशन स्थित आर्मी वैलनेस सेंटर के हैं। इसमें से एक 45 वर्षीय पुरुष और एक 60 वर्षीय महिला है। दोनों को एम्स जोधपुर में भर्ती कराया गया है। कुल मिलाकर अब तक ईरान से आए 52 भारतीय कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें से 29 जने जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन स्थित आर्मी वैलनेस सेंटर के हैं जबकि 23 जने जोधपुर मिलट्री स्टेशन स्थित वेलनेस सेंटर के हैं। दोनों ही स्थानों पर 1036 भारतीयों को क्वारेंटाइन के लिए लाया गया है। जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन में 15, 16 और 18 मार्च को तीन बैच में 484 भारतीय लाए गए थे। उनका क्वारेंटाइन समय पूरा हो गया लेकिन इसी बीच कोरोना पॉजिटिव रोगी सामने आने के कारण इनकी घर वापसी टल गई है। जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में 25 और 29 मार्च को 552 भारतीय लाए गए थे।

पावटा व एमजीएच अस्पताल में लगाई सेनेटाइजेशन मशीन
शहर के पावटा व एमजीएच अस्पताल में रविवार को सेनेटाइजेशन मशीन लगाई गइ। जिससे अब अस्पताल के इमरजेंसी में आने वाले व्यक्ति सेनेटाइज हो सकेंगे। मशीन रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिड टाउन व मेघा फाइबर पाली के सहयोग से लगाई गई। एक चेम्बर जिला अस्पताल पावटा और दूसरा चेम्बर महात्मा गांधी अस्पताल की आपातकालीन इकाई के बाहर लगाया गया है। एडीएम महिपाल भारद्वाज और समाजसेवी जसवंतसिंह कच्छावाह ने पावटा में लगे सेनिटाइजर सेनिटाइजर चेंबर का उद्घाटन किया।

Published on:
13 Apr 2020 12:25 pm