जोधपुर

Rajasthan Accident: जसोल माता के दर्शन करने बाइक पर जा रहे थे 3 दोस्त, ट्रेलर ने मारी भीषण टक्कर, 2 की मौके पर ही मौत

Jodhpur Road Accident: पुलिस ने बताया कि बाइक सवार जब लूणावास गांव की सरहद में पहुंचे, तब सामने से आ रहे एक ट्रेलर ने उन्हें चपेट में ले लिया।

less than 1 minute read
Jan 28, 2025
CG Accident News: खूनी सड़क दुर्घटना! कार ने बाइक सवार तीन लोगों को मारा टक्कर, मौत

Jodhpur Accident: जोधपुर के झंवर पुलिस थाना क्षेत्र में लूणावास गांव की सरहद में बाइक सवार तीन दोस्तों को सामने आ रहे एक ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा साथी घायल हो गया।

उसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तीनों युवक जसोल माताजी दर्शन करने को जा रहे थे। झंवर पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द किए। ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ट्रेलर ने मारी टक्कर

झंवर थाना पुलिस ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी देवनगर के रहने वाले पूनमचंद जैन पुत्र मांगीलाल जैन, करण पुत्र सोहन वाल्मिकी और मूलत: रतलाम एमपी हाल राजीव गांधी कॉलोनी निवासी राकेश मीणा पुत्र सुरेश बाइक लेकर जसोल माताजी दर्शन को जा रहे थे। इनके पीछे अन्य साथी भी दूसरी बाइक लेकर चल रहे थे।

यह वीडियो भी देखें

वे लूणावास गांव की सरहद में पहुंचे तब सामने से आ रहे एक ट्रेलर ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में राकेश मीणा और पूनमचंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करण वाल्मिकी उछल कर गिरने से उसका हाथ जमी हो गया।

उसकी बाइक के पीछे चल रहे करण के भाई अर्जुन वाल्मिकी आदि ने उन्हें संभाला तब तक दो की मौत हो चुकी थी। बाद में सूचना मिलने पर झंवर पुलिस मौके पर पहुंची और शव व घायल को अस्पताल पहुंचाया। ट्रेलर चालक के खिलाफ घायल करण के भाई अर्जुन वाल्मिकी की तरफ से केस दर्ज कराया गया।

Also Read
View All

अगली खबर