26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur News: जयपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 से अधिक संदिग्ध रोहिंग्या-बांग्लादेशी हिरासत में

Jaipur News: पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि सोडाला क्षेत्र में 394 रोहिंग्या शरणार्थी के रूप में मिले। इनके पास यूएनएचसीआर कार्ड/ग्रीन कार्ड मिले हैं, जिनकी तस्दीक कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Rohingya Bangladeshis detained in Jaipur

पत्रिका फोटो

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस के विशेष अभियान में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। यहां रह रहे 500 से अधिक संदिग्ध रोहिंग्या व बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनके दस्तावेज की जांच की जा रही है। हालांकि आशंका जताई गई है कि इनमें कई ने स्थानीय लोगों से मिलीभगत कर भारतीय दस्तावेज भी बना लिए।

पूछताछ जारी

पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि सोडाला क्षेत्र में 394 रोहिंग्या शरणार्थी के रूप में मिले। इनके पास यूएनएचसीआर कार्ड/ग्रीन कार्ड मिले हैं, जिनकी तस्दीक कर रहे हैं। कमिश्नर जोसफ ने बताया कि अभियान के दौरान 500 हार्डकोर एवं संदिग्ध बदमाशों सहित अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी, रोहिंग्या को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह वीडियो भी देखें

एक बांग्लादेशी गिरफ्तार

एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे फजर अली (45) निवासी मदारीपुर (बांग्लादेश) हाल जेडीए कॉलोनी, बक्सावाला को गिरफ्तार किया। उत्तर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शांति भंग में 243 को पकड़ा है। वहीं 250 संदिग्ध बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया। आशंका है कि इनमें से कई ने भारतीय नागरिक होने के फर्जी दस्तावेज भी बना लिए, जिनकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अवैध बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या का ठिकाना बना अजमेर, सर्वे से होगी पड़ताल