
police
पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने गुरुवार को शहर में नाकाबंदी देखने के लिए मॉकड्रिल करवाई। चार स्थानों पर पुलिसकर्मी बिना हथियार के ही नाकाबंदी करने पहुंच गए, जबकि अशोक नगर थाना पुलिस ने सही स्थान पर नाकाबंदी नहीं की। कमिश्नर जोसफ ने पुलिस कन्ट्रोल रूम से पूर्व और दक्षिण के थानों को संदेश भिजवाया कि शहर में एक कार में कुछ बदमाश हथियार लेकर जा रहे हैं। उनकी धरपकड़ के लिए सख्त नाकाबंदी की जाए। इसके बाद कमिश्नर जोसफ और एडिशनल कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर नाकाबंदी की हकीकत देखी, जिसमें ये खामियां सामने आईं।
पुलिस कमिश्नर (Jaipur Police Commissioner Biju George Joseph) ने बताया कि इस तरह की सूचना मिलने पर पुलिस किस तरह रिएक्ट करती है, इसके लिए ही शहर में मॉकड्रिल करवाई गई थी। पुलिस की ऐसी मॉकड्रिल में कैसी प्रक्रि या रहती यह देखने के लिए नाकाबंदी देखी। इस दौरान कई खामियां देखने को मिली। दो क्षेत्रों की पुलिस को सूचना दी गई थी की कुछ बदमाश एक कार में हथियार लेकर जा रहे हैं। यह सूचना देने के बाद भी कुछ पुलिसकर्मी बिना हथियारों के ही नाकाबंदी करने पहुंच गए। पुलिस आयुक्त ने आगे बताया सूचना में कार की नाकाबंदी करवाने के लिए कहा गया था, इसके बावजूद जांच के लिए अन्य वाहनों को भी रोका जा रहा था।
Published on:
08 Feb 2024 10:29 pm
