26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur: निम्स हॉस्टल की 15वीं मंजिल से गिरे बीटेक छात्र की मौत, UP का रहने वाला था; 2 दिन से नहीं गया था कॉलेज

बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य तिवारी (18) की रात करीब 9 बजे गानेंट हॉस्टल की 15वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतक लखनऊ का रहने वाला था और हॉस्टल में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।
2 min read
Google source verification
Aditya Tiwari Death

आदित्य तिवारी। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर/चंदवाजी। जयपुर-दिल्ली हाईवे स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के गानेंट हॉस्टल में मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य तिवारी (18) की रात करीब 9 बजे गानेंट हॉस्टल की 15वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर चंदवाजी थाना प्रभारी राजवीर सिंह जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को निम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना भिजवा दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिस के अनुसार घटना के समय आदित्य के रूम पार्टनर मयंक यादव और अंकित सिंह कैंपस में बाहर गए हुए थे। ऐसे में घटना के दौरान कमरे में आदित्य अकेला था। पुलिस दोनों रूम पार्टनर के अलावा हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से भी पूछताछ कर रही है। आदित्य 2 दिन से कॉलेज भी नहीं जा रहा था। मृतक लखनऊ का रहने वाला था और हॉस्टल में रहकर जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।

आदित्य का मोबाइल खंगाल रही पुलिस

घटनास्थल से पुलिस ने आदित्य का मोबाइल बरामद कर लिया है, लेकिन मोबाइल लॉक होने के कारण फिलहाल उसकी जांच नहीं हो सकी है। पुलिस मोबाइल से घटना से जुड़ी जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है। साथ ही हॉस्टल में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग और छात्रों से मिली जानकारी के आधार पर भी घटनाक्रम को समझने की कोशिश की जा रही है।

दो दिन से कॉलेज नहीं जा रहा था

आदित्य पिछले दो दिन से कॉलेज भी नहीं जा रहा था और हॉस्टल के कमरे में ही रह रहा था। पुलिस अब हादसे समेत अन्य संभावित पहलुओं से भी जांच की जा रही है। पुलिस ने हॉस्टल में छात्रों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे है। इधर, बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजन जयपुर के लिए रवाना हो गए। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। बेटे की अचानक मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।