जोधपुर

सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल के खाते से निकाले 20 हजार

- ठगों का न कॉल न ही मैसेज, पीपली गांव में एटीएम से निकाले रुपए
less than 1 minute read
Aug 22, 2021
सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल के खाते से निकाले 20 हजार
सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल के खाते से निकाले 20 हजार

जोधपुर.
सीआइडी (सीबी) से सेवानिवृत्त एक हेड कांस्टेबल के कचहरी परिसर में एसबीआइ खाते से बीस हजार रुपए निकाल लिए गए। ठगों ने पीडि़त को न तो कॉल किया था और न ही कोई संदेश भेजा था। वारदात के चार महीने बाद उदयमंदिर थाने में मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस के अनुसार रेण गांव निवासी रामलाल पुत्र केशराराम बिश्नोई सीआइडी (सीबी) से गत वर्ष 29 फरवरी को रिटायर्ड हुए थे। गत 14 अप्रेल की दोपहर मोबाइल में आए दो संदेश से उसे पता लगा कि किसी ने एसबीआइ की कचहरी शाखा में खाते से 10-10 हजार रुपए निकाल लिए। उसने बैंक से स्टेटमेंट निकाला तो सामने आया कि पीपली गांव में एटीएम से यह रुपए निकाले गए थे। पीडि़त ने 13 अप्रेल को अपने गांव में एटीएम से दस हजार रुपए निकाले थे। अंदेशा है कि इस दौरान किसी ने उसके एटीएम कार्ड का क्लोन बना लिया और पासवर्ड भी जान लिए थे। जिससे यह ठगी की गई।
लॉक डाउन होने की वजह से पीडि़त ने रजिस्टर्ड डाक से उदयमंदिर थाने में लिखित शिकायत भेजी थी। गत दिनों वह थाने पहुंचा तो एफआइआर दर्ज नहीं होने का पता लगा। तब उसने दुबारा शिकायत देकर मामला दर्ज कराया।

Published on:
22 Aug 2021 01:27 am