जोधपुर

कोविड मरीजों की सेवार्थ 200 ऑक्सीजन सिलेण्डर निशुल्क भेंट

- एमआईए ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन - महामारी से महामुकाबला
less than 1 minute read
May 04, 2021
कोविड मरीजों की सेवार्थ 200 ऑक्सीजन सिलेण्डर निशुल्क भेंट
कोविड मरीजों की सेवार्थ 200 ऑक्सीजन सिलेण्डर निशुल्क भेंट

जोधपुर।

मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआईए) की ओर से सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर कोविड मरीजों की सेवार्थ ऑक्सीजन सिलेण्डर जिला प्रशासन को भेंट किए गए। राजस्थान पत्रिका के महामारी से महामुकाबला अभियान के तहत एमआईए आगे आया और मुख्यमंत्री के जन्मदिन को कोविड मरीजों की सेवार्थ समर्पित कर ऑक्सीजन सिलेण्डर भेंट किए। एमआईए के अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा व सचिव निलेश संचेती ने बताया कि कोविड-19 मरीजों की जीवन रक्षा के लिए 200 ऑक्सीजन गैस के सिलेण्डर जिला प्रशासन को निशुल्क भेंट किए गए। ये सिलेण्डर राजपुताना स्टील लि हलोल गुजरात से एमआईए द्वारा अपने सदस्यों व उद्यमियों के सहयोग से कोविड मरीजों की सेवार्थ दिए जा रहे है। रीको के निदेशक सुनील परिहार ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा उद्यमियों के सहयोग से जिला प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना की द्वितीय लहर पर विजय पाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश लीला, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक एसएल पालीवाल, रीको के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेन्द्रकुमार पटवा, एमआईए के सहसचिव नरेन्द्र शर्मा सहित अनेक उद्यमी उपस्थित थे।

Published on:
04 May 2021 04:56 pm