जोधपुर

जोधपुर में 22 नए संक्रमित मिले

    117 फीसदी रहा वैक्सीनेशन कवरेज
less than 1 minute read
Feb 08, 2021
जोधपुर में 22 नए संक्रमित मिले
जोधपुर में 22 नए संक्रमित मिले

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण के सोमवार को 22 नए मामले सामने आए और 7 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। कोरोना मरीजों का आंकड़ा 61 हजार पार हो गया है। जोधपुर में अब तक 61011 रोगी संक्रमित और 919 की मौत हो चुकी है। फरवरी के 8 दिनों में 101 रोगी संक्रमित हुए हैं और 1 मौत हुई है। जोन अनुसार प्रतापनगर-0, शहर परकोटा- 4, उदयमंदिर-1, महामंदिर-0, मसूरिया-4, शास्त्रीनगर-2, मधुबन-2, रेजिडेंसी-2, बीजेएस- 3 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-1, सालावास ( लूणी)-1 , बिलाड़ा-0, भोपालगढ़-0, ओसियां-0, बावड़ी-0, फलोदी-2, बाप-0, शेरगढ़-0 और बालेसर-0 संक्रमित बताए गए हैं।

उधर, ही द्वितीय चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स का कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि सोमवार को द्वितीय चरण के चौथे सत्र में पुलिस कार्मिकों का वैक्सीनशन किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले में 34 साइट्स चिन्हित की गई। 34 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए। 2367 लाभार्थियों के विरुद्ध 2765 का कोविड वैक्सीनशन किया गया। द्वितीय चरण में 7,574 फ्रंटलाइन वर्कर्स का कोविड वैक्सीनशन किया गया है।

Updated on:
08 Feb 2021 10:42 pm
Published on:
08 Feb 2021 10:42 pm