
जोधपुर
।जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में कृषि कनेक्शन को लेकर 6 गुणा तेजी से काम करने का दावा डिस्कॉम की ओर से किया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से फरवरी 2022 में पेश किए गए बजट में किसानों को 22 फरवरी 2022 तक के लंबित सभी आवेदनों पर दो वर्ष में कृषि कनेक्शन जारी करने की घोषणा की थी। घोषणा के एक वर्ष बीतने को है। जोधपुर डिस्कॉम को इस एक वर्ष में 91 हजार कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य दिया था। डिस्कॉम ने अब तक 24076 कृषि कनेक्शन जारी किए है। वहीं, आगामी दो माह यानि मार्च तक मांग पत्र जमा करवा चुके 29538 किसानों को कृषि कनेक्शन जारी करने का दावा किया जा रहा है।
----
अप्रेल से अगले चरण के कनेक्शन
अब तक कनेक्शन जारी करने की रफ्तार के अनुसार डिस्कॉम के दावे को देखे तो अब डिस्कॉम अपनी मौजूदा रफ्तार से 6 गुणा ज्यादा तेजी से कनेक्शन जारी करेगा। डिस्कॉम को अप्रैल माह से अगले चरण के कनेक्शन जारी करने है लेकिन प्रथम चरण के कृषि कनेक्शन जारी का भी लक्ष्य अधूरा है। वहीं इस सरकार का कार्यकाल भी केवल 10 माह शेष रहा है। ऐसे में डिस्कॉम का लक्ष्य अनुसार कनेक्शन जारी करने के दावे पर सवाल खड़े हो रहे है।
-------
राज्य सरकार की बजट घोषणा अनुसार कृषि कनेक्शन देने का कार्य जारी है। शेष बचे हुए कनेक्शन के मांग पत्र अप्रेल के बाद जारी करेंगे और जल्द कनेक्शन देने का प्रयास करेंगे।
प्रमोद टाक, प्रबंध निदेशक
जोधपुर डिस्कॉम