
जोधपुर. राजपुरोहित सेवा न्यास जोधपुर के तत्वावधान में मंगलवार को टाउन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में राजपुरोहित समाज के 270 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र सहित प्रदेश के बीकानेर, चूरू, बाड़मेर, जैसलमेर क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल नरपतसिंह पुनायता ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। अतिथि प्रतापसिंह जैतपुरा ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ, खेलों में भी भविष्य उज्जवल है। खेलों में भी प्रतिभाओं को आगे आना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि नारायण सिंह पुनाडिय़ा (एडीएसपी) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गसिंह चाड़वास, हनुमानगढ़ एसडीएम सुरेंद्र सिंह पुनायता ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत से आगे बढऩे की प्रेरणा दी। आहोर विधायक छगन सिंह ने समाज हित में कार्य करने को कहा। समारोह में महावीरसिंह सुकरलाई ,देवीसिंह मोहराई, मोहन सिंह पांचवा, रामसिंह करमावास आदि ने विचार व्यक्त किए। सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. दिलीप सिंह धीरदेसर ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्था के सचिव राजेन्द्र सिंह पुनाडिय़ा ने संस्था का सम्पूर्ण ब्यौरा दिया और संरक्षक करण सिंह रास ने आभार जताया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सज्जन सिंह रुन्दिया, दिनेश सिंह सिनिया, शेरसिंह धुंधाड़ा, महेंद्र सिंह तिंवरी, भंवरसिंह कानोडिय़ा, श्रवण सिंह सरवड़ी, महेंद्रसिंह खीचन, शैतान सिंह चाड़वास, गोपाल सिंह ढंढोरा, मनोहर सिंह देवातड़ा, आशुतोष सिंह वणदार, श्रवण सिंह नारनाडी, श्याम सिंह गादेरी, रामसिंह सिलारी, स्वरूप सिंह थोब, एडवोकेट कांता सांजू, श्रवणसिंह धर्मधारी सहित समाज के लोग मौजूद थे। मंच संचालन चंदन सिंह धांगड़वास ने किया।