जोधपुर

चोरी की 28 मोटरसाइकिलें बरामद, पांच गिरफ्तार

- बाइक चोर गिरोह पकड़ा, एक बाल अपचारी भी शामिल, 33 वारदातें कबूली
less than 1 minute read
Aug 24, 2021
चोरी की 28 मोटरसाइकिलें बरामद, पांच गिरफ्तार
चोरी की 28 मोटरसाइकिलें बरामद, पांच गिरफ्तार

जोधपुर.
महामंदिर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चुराने वाली गैंग का खुलासा कर सोमवार को पांच युवकों को गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया। आरोपियों ने ३३ मोटरसाइकिलें चुराना कबूला है और इनसे २८ मोटरसाइकिलें बरामद की जा चुकी हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस ने बताया कि वाहन चोरियों की बढ़ती वारदात के चलते सीसीटीवी कैमरों से प्रमुख जगहों पर नजर रखी गई। वहीं सादे वस्त्र में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। फलस्वरूप कुछ संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। थानाधिकारी लेखराज सिहाग के नेतृत्व में पूछताछ के बाद लोहावट में विशनावास गांव विासी प्रदीप पुत्र पांचाराम बिश्नोई, सूर्या उर्फ सूर्याप्रकाश पुत्र गणेशचंद, सचिन पुत्र कोजाराम सैन, कपूरिया निवासी पूनाराम पुत्र धूड़ाराम वाल्मिकी व जैसलमेर में सांकड़ा थानान्तर्गत बड़ी भैंसड़ा निवासी हरीश उर्फ राजकुमार पुत्र शिवाराम वाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया।
शहर भर से चुराईं ३३ मोटरसाइकिलें

आरोपियों की निशानदेही पर एएसआइ बाबूराम, हेड कांस्टेबल ओमसिंह, शोभाराम, सतीशचन्द्र, राकेश, कांस्टेबल ओमप्रकाश, कैलाश, प्रेमाराम, बंशीलाल, महेन्द्र, धर्मेन्द्र, पारसराम व प्रकाश ने अलग-अलग जगह दबिश देकर चोरी की २८ मोटरसाइकिलें बरामद की। गैंग ने महामंदिर से आठ और मण्डोर, रातानाडा व शहर के अन्य क्षेत्रों से ३३ बाइक चोरी करना स्वीकार किया।
सस्ते दामों पर बेचकर, नशे में उड़ाते रुपए

पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी सस्ते दामों पर चोरी की मोटरसाइकिलें आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में बेचते थे। इनसे मिले रुपए से शराब व नशे में उड़ाकर मौज मस्ती करते थे।

Published on:
24 Aug 2021 02:00 am