
जोधपुर.
आबकारी निरोधक दल ने बनाड़ रोड पर एकता नगर व बांवरला गांव में बिश्नोइयों की ढाणी में दबिश देकर शराब से भरे 285 कार्टन और शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री जब्त की। दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि तीसरा फरार हो गया।
जिला आबकारी अधिकारी उदयभानू चारण ने बताया कि एकता नगर व बांवरला गांव की बिश्नोइयों की ढाणी के मकानों में अवैध शराब का स्टॉक होने के साथ-साथ नकली शराब बनाए जाने की सूचना मिली। इस पर अलग-अलग टीमों ने दोनों ठिकानों में शुक्रवार देर रात दबिश दी। तलाशी लेने पर शराब से भरे 285 कार्टन जब्त किए गए। इसके अलावा 31 खाली बोतलें,75 खाली पव्वे, 213 ढक्कन, शराब सप्लाई में प्रयुक्त होने वाली एक मिनी ट्रक व एक कार जब्त की गई। मौके से मूलत: बुचेटी हाल एकता नगर निवासी भैरूसिंह पुत्र डूंगरसिंह और जाजीवाल कला निवासी शंकरराम पुत्र उम्मेदराम को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। बांवरला निवासी बाबूलाल पुत्र सांवतराम बिश्नोई फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।
कार्रवाई में सहायक आबकारी आयुक्त पोमाराम, आबकारी थाना (पूर्व) प्रभारी देवाराम व टीम शामिल थे।