
जोधपुर. कोरोना संक्रमण बचाव के लिए समुदाय स्तर पर कोविड-19 वैक्सीनेशन का तृतीय चरण संचालित किया जा रहा है। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कौशल दवे ने बताया कि कोविड टीकाकरण अभियान के तृतीय चरण में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी नागरिकों के वैक्सीनशन किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को जोधपुर में शहरी क्षेत्र व ग्राम पंचायत स्तर पर 204 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर अब तक का रिकॉर्ड 29,906 लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण किया गया। जिसमें से 26,434 लाभार्थियों को कोविड की पहली डोज व 3472 को दूसरी डोज लगाई गई। जिसमें 45 से 60 वर्ष आयु वाले 19,273 व 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 7155 लाभार्थियों का कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।
वहीं आरएसएस के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ प्रचारक नंदलाल जोशी ने भी कोविड टीका लगवाया। निगम उत्तर वार्ड नंबर 16 में वैक्सीनेशन कैंप प्रतापनगर सैटेलाइट अस्पताल में आयोजित किया गया। जिसमें 3 सौ लोगों का टीकाकरण हुआ। डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. रोहित व्यास, , डॉ. ताजदार आलम, नर्सिंग अलका प्रजापत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यासमीन, आशा सहयोगिनी चैन कंवर, बीएलओ योगेश, क्षेत्रीय पार्षद मंजू कंवर सिसोदिया सहित कइयों ने सहयोग दिया। पीएचसी सोहिंत्रा में सर्वाधिक 543 का वैक्सीनेशन हुआ।