जोधपुर

Rajasthan Weather: 3 दिन बाद फिर तेज होगा जाड़ा

Rajasthan Weather Update - तापमान में उतार-चढ़ाव बरकरार
less than 1 minute read
Rajasthan Weather: 3 दिन बाद फिर तेज होगा जाड़ा
Rajasthan Weather: 3 दिन बाद फिर तेज होगा जाड़ा

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ रात में सर्दी और दिन में राहत का मौसम बना रहा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर और अधिकतम 27 डिग्री के समीप रहा। माउंट आबू में रात का पारा जमाव बिंदु के समीप 0.4 डिग्री मापा गया। वहां कड़ाके की सर्दी रही लेकिन दिन चढऩे के साथ तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन बाद जाड़ा तेज होने का पूर्वानुमान है। रविवार से कड़ाके की सर्दी फिर से शुरू हो जाएगी।

सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह-सुबह सर्दी होने की वजह से मॉर्निंग वॉकर्स और काम पर निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। आसमान साफ होने से जल्द ही तेज धूप निकल आई। धूप तीखी होने के कारण सुबह 10 बजे बाद धूप में तपिश महसूस होने लग गई। हालांकि छांव में सर्दी का एहसास बना रहा। दोपहर में तापमान 27.8 डिग्री रहा। शाम ढलने के बाद मौसम में फिर से ठंडक घुलने लग गई। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम बना रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 11.4 और अधिकतम 27.6 डिग्री रहा। जैसलमेर और बाड़मेर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10 व 11.4 और अधिकतम 26 व 28.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Published on:
23 Dec 2020 07:32 pm