जोधपुर

303 नए संक्रमित और 2 की मौत

    33354 मरीज अब तक संक्रमित और 443 से ज्यादा मौत गत 18 दिनों में 7671 मरीज संक्रमित और 78 से ज्यादा मौतें    
less than 1 minute read
Oct 18, 2020
Feature image

जोधपुर. कोरोना के आंकड़े जोधपुर कम होने का नाम नहीं ले रहे। शहर में शनिवार को एक 303 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए और 2 की मौत हो गई। एक-एक मौत महात्मा गांधी अस्पताल और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर में हुई।
एम्स जोधपुर में ओसियां निवासी गुलाबसिंह भाटी (87 ) और एमजीएच में सुभाष चौक निवासी किशोर कुमार (65 ) की कोरोना से मौत हो गई। जोधपुर में अब तक 33354 मरीज संक्रमित और 443 से ज्यादा मौतें हो चुकी है। बीते 18 दिनों में 7671 मरीज कोरोना के शिकार और 78 से ज्यादा मरीज जान गंवा चुके हैं।

यहां से आए 303 मरीज सामने

प्रतापनगर-7, शहर परकोटा- 12, उदयमंदिर-22, महामंदिर-23, मसूरिया-19, शास्त्रीनगर-25, मधुबन-38, रेजिडेंसी-38, बीजेएस-17 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-19 सालावास ( लूणी)-25, बिलाड़ा-7, भोपालगढ़-8, ओसियां-12, बावड़ी-7, फलोदी-16, बाप- 7, शेरगढ़-4 और बालेसर-2 संक्रमित सामने आए।

मधुबन, झालामंड व केबीएचबी डिस्पेंसरी के आसपास से ज्यादा निकल रहे संक्रमित

इन दिनों चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जारी सूची में सर्वाधिक संक्रमित मधुबन जोन से सामने आ रहे है। मधुबन जोन में तीन डिस्पेंसरियां हैं। जिनमें झालामंड, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड व मधुबन डिस्पेंसरी शामिल है।

Published on:
18 Oct 2020 10:22 pm