जोधपुर

320 पॉजिटिव, 2 मरीजों की मौत, आंकड़ा 32 हजार पार

  जोधपुर में अब तक 32107 मरीज संक्रमित और 433 से ज्यादा मौतें बीते 14 दिन में 6084 मरीज संक्रमित और 68 से ज्यादा मौतें
less than 1 minute read
Oct 15, 2020
Feature image

जोधपुर. जोधपुर में बुधवार को एक साथ 320 नए संक्रमित मिले। महात्मा गांधी अस्पताल और एम्स जोधपुर में 1-1 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ जोधपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 32 हजार पार हो गया है।

एम्स में भर्ती ओसियां निवासी नरसिंह राम ( 66) और महात्मा गांधी अस्पताल में सांसी कॉलोनी रातानाडा निवासी मोहनसिंह ( 40) की मौत हो गई। मोहनसिंह की रिपोर्ट मरणोपरांत पॉजिटिव आई। जोधपुर में अब तक 32107 मरीज संक्रमित और 433 से ज्यादा मौतें हो चुकी है। पिछले 14 दिन में 6404 मरीज संक्रमित और 68 से ज्यादा मौतें हो गई है।

आधी-अधूरी जानकारी दे रहे
प्रशासन अभी भी कोरोना में आधी-अधूरी जानकारी दे रहा है। मौतें बताई नहीं जा रही है। इसके अलावा एक्टिव केस सहित तमाम जानकारी साझा नहीं की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग आंकड़े जोनवाइज बता रहा है।

सरकारी रिपोर्ट में 271 पॉजिटिव यहां से बताए

प्रतापनगर-19, शहर परकोटा- 22, उदयमंदिर-24, महामंदिर-17, मसूरिया-20, शास्त्रीनगर-19, मधुबन-38, रेजिडेंसी-35, बीजेएस-17 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-20, सालावास ( लूणी)-25, बिलाड़ा-3, भोपालगढ़-2, ओसियां-0, बावड़ी-0, फलोदी-5, बाप- 1, शेरगढ़-2 और बालेसर-2 संक्रमित सामने आए।

Published on:
15 Oct 2020 12:39 pm