जोधपुर

हर महीने 36 करोड़ की बिजली हो जाती है चोरी, जोधपुर ग्रामीण सबसे आगे

- 14 हजार 493 मामले आए सामने
less than 1 minute read
Jul 03, 2020
Electricity theft
Special Story: खजाना भरने में जुटी राजस्थान सरकार, बिजली चोरों को दिया अभयदान

जोधपुर. लॉकडाउन फेज में बिजली चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हुए उसकी बानगी इस बात से लगाई जा सकती है कि अनलॉक होने के बाद जैसे ही डिस्कॉम का अभियान शुरू हुआ 36 करोड़ की बिजली चोरी सामने आई। एक माह तक विशेष अभियान में 14 हजार से ज्यादा मामले डिस्कॉम के 10 जिलों में पकड़े गए हैं।
अधीक्षण अभियंता विजिलेंस एआर जंागिड़ के अनुसार डिस्कॉम के 10 जिलों में 11 वृत्त में विशेष विजिलेंस अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में अवैध विद्युत कनेक्शन हटाए जा रहे हैं। अवैध ट्रांसफार्मर भी बड़ी संख्या में पकड़े हैं। जून माह में 14783 बिजली चोरी व 10609 बिजली अनियमितता पकड़ी गई है।

36 करोड़ के जुर्माने का आकलन
जून में बिजली चोरी के मामलो में 36 करोड़ 85 लाख 95 हजार की बिजली चोरी के जुर्माने का आकलन किया गया है। 2 करोड़ 60 लाख 59 हजार बिजली चोरी का जुर्माना वसूला गया। बिजली चोरी मामलों में सम्बधित को जुर्माना वसूली के नोटिस दिए जा रहे हैं।

यहां पकड़ी चोरी
वृत का नाम --------- बिजली चोरी के मामले --------- दर्ज एफआइआर

जोधपुर ग्रामीण ------- 3233 --------------------- 92
जोधपुर शहर --------- 895 ----------------------- 19

पाली --------------- 1294 --------------------- 45
सिरोही -------------- 262 ---------------------- 15

जालोर -------------- 763 ---------------------- 44
बाड़मेर ------------- 1165 --------------------- 25

जैसलमेर ------------ 634 --------------------- 50
बीकानेर जिलावृत्त ----- 2039 -------------------- 61

हनुमानगढ़ ----------- 1270 -------------------- 38
श्रीगंगानगर ---------- 1349 ---------------------- 30

चुरू --------------- 1909 --------------------- 24

Published on:
03 Jul 2020 09:42 pm