जोधपुर

जुलाई माह के 31 दिन में जोधपुर में सामने आए 4058 कोरोना संक्रमित मरीज

    शुक्रवार को आए 160 नए संक्रमित, 1 की मौत, जोधपुर में अब तक 6851 मरीज संक्रमित
less than 1 minute read
Jul 31, 2020
Feature image

जोधपुर. कोरोना के हर रोज जोधपुर में सौ के पार मरीज आना आम हो गया है। जुलाई माह जोधपुर के लिए बड़ा डरावना रहा। इस 31 दिन में जोधपुर में रिकॉर्ड तोड़ 4058 संक्रमित मरीज सामने आए। कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने शहरवासियों को भी चिंता में डाल दिया है। बहरहाल, शहर में शुक्रवार को 160 नए संक्रमित मरीज मिले। 2853 सैंपल की जांच में 5.60 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 51 फिमेल और 109 पुरु ष संक्रमित आए हैं। जोधपुर में संक्रमितों का आंकड़ा 6851 पर पहुंच गया है।

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 78, एम्स ने 41 और डीएमआरसी ने 41 संक्रमित मरीज बताए हैं। महात्मा गांधी अस्पताल में बालेसर निवासी सुमेर (20 ) की कोरोना से मौत हो गई। अस्पताल ने अन्य बीमारी भी रिपोर्ट में अंकित की है।

अब तक कोरोना से जोधपुर में 99 मौतें

प्रशासन इन दिनों कोरोना से 96 मौतें बता रहा है। लेकिन पूर्व में फांसी खा चुके व अन्य बीमारियों से हुई मौतों को किसी कारणवश विभाग ने 3 मौतों को अपने रिकॉर्ड में नहीं लिया। बाद में निर्देश आने पर स्वास्थ्य विभाग ने रोड एक्सीडेंट सहित अन्य कारणों की मौत को भी कोरोना संक्रमित रिकॉर्ड में जोडऩा शुरू कर दिया। ऐसे में अब तक जोधपुर में 99 कोरोना संक्रमितों की मौतें हो चुकी है।

चिकित्सक शिक्षक व मेडिकल स्टाफ संक्रमित

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल से एक चिकित्सक शिक्षक संक्रमित है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल का एक कार्यालय स्टाफ संक्रमित आया है।

----

81 मरीज डिस्चार्ज

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल से 19 व होम आइसोलेशन से 62 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। कुल शुक्रवार को 81 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

कोरोना मीटर

अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर
कुल पॉजिटिव भर्ती-1976

पॉजिटिव से नेगेटिव-4780
डिस्चार्ज-4779

कुल मौतें-99

Updated on:
31 Jul 2020 11:17 pm
Published on:
31 Jul 2020 11:17 pm