जोधपुर

ट्रेलर के केबिन से अफीम का ४३ किलो दूध जब्त

- चालक गिरफ्तार, मणिपुर से लाए, पाली में करनी थी सप्लाई
less than 1 minute read
Sep 07, 2019
ट्रेलर के केबिन से अफीम का ४३ किलो दूध जब्त
ट्रेलर के केबिन से अफीम का ४३ किलो दूध जब्त

जोधपुर.
नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो की जोधपुर टीम ने गुरुवार को जयपुर में बस्सी के पास एक ट्रेलर से अफीम का ४३.२१० किलो दूध जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। यह मादक पदार्थ मणिपुर से लेकर आ रहा था और पाली जिले में सप्लाई देनी थी।

ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक विजेन्द्रसिंह के अनुसार ट्रेलर के मार्फत मादक पदार्थ की बड़ी खेप के आने की सूचना पर बस्सी के पास एनएच-२१ स्थित राजाधोंक टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कर जांच शुरू की गई। इस बीच जोधपुर नम्बर के संदिग्ध नजर आ रहे ट्रेलर को रोक तलाशी ली गई। प्रथम दृष्टया उसमें कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली, लेकिन मुखबिर की सूचना पुख्ता होने पर दुबारा तलाशी ली तो केबिन में चालक सीट के पीछे गोपनीय जगह में प्लास्टिक बैग में अफीम का ४३.२१० किलो दूध बरामद हुआ। ब्यूरो ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चालक लूनी थानान्तर्गत शुभदण्ड गांव निवासी मोहनराम पुत्र प्रहलादराम जाट को गिरफ्तार कर लिया।

उसे अफीम के दूध की खेप मणिपुर में दी गई थी। इसकी सप्लाई पाली जिले में देनी थी। ब्यूरो ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर तस्करी में शामिल अन्य तस्करों के बारे में जांच शुरू की है।

Published on:
07 Sept 2019 12:53 am