
जोधपुर. जोधपुर कोरोना की प्रथम-द्वितीय लहर के बाद डेंगू वायरस के निशाने पर है। शहर के 43 वार्डों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व कीट संग्रहणकर्ताओं को एंटोमोलिजिकल सर्वे में एडिज मच्छर व उसके लार्वा दिखे हैं। खतरे की बात ये है कि ये लार्वा डेंगू-चिकनगुनिया फैलाने के मुख्य सूत्रधार है। सर्वे में अब तक सामने आया है कि उत्तर नगर निगम के 22 व दक्षिण नगर निगम के 21 वार्डों में एडिज मच्छर व लार्वा पाए गए हैं। बीते दो माह से जोधपुर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी लार्वा गतिविधियां भी कराई जा रही हैं। तालाबों में गम्बुसिया मछलियां भी छोड़ी जा रही हैं। उसके बावजूद जोधपुर में डेंगू के 58 केस सामने आ चुके हैं। घर-घर वायरल का प्रकोपजोधपुर में घर-घर में इन दिनों कोई न कोई बीमार है। कइयों को खांसी-जुकाम हैं तो किसी को बुखार। हालांकि चिकित्सकों की रिपोर्ट में हरेक मरीज डेंगू,चिकनगुनिया व मलेरिया का सामने नहीं आ रहा है, लेकिन वायरल की शिकायत सभी को हैं।
डेंगू ज्यादा फैला तो हम सभी जिम्मेदार
जोधपुर में साल 2019 में जमकर डेंगू बीमारी फैली थी। करीब 1 हजार से ज्यादा एलाइजा टेस्ट से रोगी पॉजिटिव आए थे। कार्ड टेस्ट में डेंगू पॉजिटिव रोगियों की संख्या 10 हजार पार थी। स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की ओर से डेंगू के खिलाफ गतिविधियां प्रारंभ की जा चुकी है।
ये सावधानियां रखें
ं- हमेशा ध्यान रखें की पानी में गंदगी न होने पाए। लंबे समय तक डेंगू से बचाव के लिए जितना हो सके सावधानी रखें। किसी बर्तन में पानी भरकर न रखें। इससे मच्छर पनपने का खतरा रहता है।
- पानी को हमेशा ढककर रखें और हर दिन बदलते रहें। -कूलर का पानी हर दिन बदलते रहें। - खिड़की और दरवाजे पर मच्छर से बचने के लिए जाली लगाएं, जिससे मच्छर अंदर न आ सकें।
-पूरी बांह के कपड़े पहनें या फि र शरीर को जितना हो सके, ढक कर रखें।
---
ये हैं उत्तर निगम के 22 वार्ड
वार्ड 7- कबीर नगर, पहाड़ेश्वर महादेव कॉलोनी।
वार्ड 8- संजय ए कॉलोनी, तुलसी कॉलोनी
वार्ड 12- बरकत कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, कुम्हारों का बास, जगदंबा कॉलोनी, सी व जी सेक्टर प्रतापनगर।
वार्ड 14- महेश हॉस्टल के पीछे का क्षेत्र, सरगरा कॉलोनी, लाला लाजपतराय कॉलोनी, पंचोलिया नाड़ी।
वार्ड 16- संजय बी कॉलोनी, कुम्हारों का बास, जे सेक्टर आंशिक।
वार्ड 18- सकीना कॉलोनी, सुखानंद बगेची, डब्बू बस्ती, जनता कॉलोनी, नाथों की बगेची, गड्ढी चांदपोल रोड
वार्ड 23,24,25,26- न्यू बरकतुल्लाह खां कॉलेनी, बरकत कॉलोनी, बाइजी महाराज आश्रम, कुंजगली, सिंधियों का बास, पीरजी की गली, सफीला वाल्मिकी बस्ती, भील बस्ती, घांचियों का बास, बोरुंदा हवेली, दूध चौहटा।
वार्ड 41 से 45 तक- बिशनपुरा, घांचियों का चौक, जालोरियो ंका बास,संजय बस्ती, नया तालाब का क्षेत्र, स्टेडियम सिनेमा के आसपास, कलक्ट्रेट क्षेत्र, नैनी बाई मंदिर, उदयमंदिर खापटा, मेड़ती के बाहर, बम्बा बारी, गुलजारपुरा, खानिया कोट, नई सड़क, घासमंडी रोड।
वार्ड47- करबला कॉलोनी, उदयमंदिर हरिजन बस्ती, सरगरा कॉलोनी, धर्मनारायण जी का हत्था।वार्ड 49- सिंधी भुटटो का बास, बेलदार गवाडी, बिशनपुरा।
वार्ड 63 व 64- राजीव नगर सी, दाधीच नगर, महादेव नगर, ओम नगर,राम नगर, राजीव नगर।. तिलक नगर प्रथम व द्वितीय, आर्य नगर, राजीव नगर डी का कुछ हिस्सा।
वार्ड 66- पीपली चौक, तेलियों की बस्ती, नाडी मोहल्ला।
वार्ड 69- विश्वकर्मा नगर प्रथम, द्वितीय, गुलजार नगर ए व बी, दधिमती नगर, गणेश नगर, गायत्री नगर, पाश्वनार्थ नगर।
वार्ड 78- हंसलाव की पाल, लाल बेरा, नृसिंह कॉलोनी, 8 मील, 9 मील, मथानिया फांटा। ............................................................
दक्षिण निगम के इन वार्डों में खतरा
3 से 7 वार्ड- आंशिक ज्योति नगर, हरिजन बस्ती, ब्राह्मणों का बास, देवी रोड नहर, विकास नगर, आचार्या का बास, सैन कॉलोनी, करणी कॉलोनी, विश्वकर्मा कॉलोनी, चामुंडा कॉलोनी, मोमीन कॉलोनी,बंगाली क्वार्टर, गुजराती कॉलोनी, कालीमाता मंदिर, हाजी रोड, कमला नेहरू नगर तृतीय विस्तार योजना, गायत्री नगर, प्रमोद पार्क, डिफेंस कॉलोनी, विष्णु कॉलोनी, अरोड़ा पार्क, पीएनटी कॉलोनी, ज्योति नगर, आंशिक अशोक नगर,राजीव गांधी कॉलोनी गली नंबर 1 से 7।
25 से 27 वार्ड- राजीव गांधी नगर, बालाजी मोहल्ला, हरिजन बस्ती, श्रमिकपुरा, बालाजी कॉलोनी, यूआइटी कॉलोनी, दल्ले खां की चक्की, आंशिक नटबस्ती, श्रमिकपुरा सी मस्जिद।
37 से 38 वार्ड- भगवान महावीर कॉलोनी, पुलिस थाना बासनी, श्रमिक कॉलोनी, हुड़को क्वार्टर, बंगाली क्वार्टर, भगत की कोठी विस्तार योजना, बासनी गांव।
40 से 41 वार्ड- बासनी कृषि मंडी, नूर मोहम्मद कॉलोनी, संजय कॉलोनी, सरस्वती नगर बी व सी, मधुबन 4 सेक्टर, खारी ढाणी, घांचियों की गुफा सी सेक्टर।
57 वार्ड- ब्रह्मबाग, ईदगाह, सिंधी मोहल्ला, गाच्छा बगेची।62 से 63 वार्ड- सेंट्रल स्कूल स्कीम, व्यास कॉलोनी, शिवशक्ति कॉलोनी, आहूजा कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, हाईकोर्ट कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी।
वार्ड 67- मोहनपुरा, हरिजन बस्ती, अजीत कॉलोनी, माहेश्वरी बगेची, हनवंत कॉलोनी, पटेल नगर, उम्मेद क्लब क्षेत्र।
73 से 74 वार्ड- पृथ्वीपुरा हरिजन बस्ती, आर्मी क्वार्टर, जालम विलास, मीरा गार्डन, आर्य समाज, वीर दुर्गादास कॉलोनी, लक्ष्मीनगर संख्या 1 व 2, हनवंत गली 1 से 11।
वार्ड 78 से 80- नट बस्ती, सुल्तान नगर, कुसुम विहार, मिरासी कॉलोनी, आरटीओ 80 फीट के दोनों ओर, श्रीराम नगर, गुलाब नगर, गोदारों का बास, जाटों का बास, राजेन्द्र नगर, प्रेमनगर, श्रीराम नगर, सारण नगर सी रोड, धनेश नगर, वैभव विहार, तिरूपति विहार, कन्हैयानगर, सैनिक पुरी, शिकारगढ़ चौराहा, मिनी मार्केट, शिव।
---------
इनका कहना हैं
जोधपुर के वार्डों में पाए गए लार्वा की सूचना नगर निगम को दे दी है, ताकि वे मच्छर रोधी गतिविधियां कर सके। हम गत दो माह से एंटी लार्वा गतिविधियां करवा रहे है। आमजन भी घरों में साफ पानी लंबे समय तक इकट्टा न रखें। सभी के सहयोग से ही डेंगू पनपने से रोका जा सकता है।
- डॉ. बलवंत मंडा, सीएमएचओ, जोधपुर