जोधपुर

3 दिन में कोरोना के 455 नए मरीज मिले

    28 मार्च-172 29 मार्च-142 30 मार्च-141
less than 1 minute read
Mar 30, 2021
3 दिन में कोरोना के 455 नए मरीज मिले
3 दिन में कोरोना के 455 नए मरीज मिले

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना एक बार फिर से सितम ढाने लगा है। संक्रमितों की संख्या सौ से नीचे नहीं उतर रही। जोधपुर में पिछले तीन दिनों में 455 कोरोना संक्रमित सामने आए। होलिका दहन के दिन रविवार को 172, धुलंडी के दिन सोमवार को 142 और मंगलवार को 141 कोरोना संक्रमित मिले। मथुरादास माथुर अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। मार्च माह के 30 दिन में 1456 रोगी संक्रमित हो चुके हैं और 12 की मौत हो चुकी हैं। कोरोनाकाल में अब तक 62738 रोगी संक्रमित और 934 की मौत हो चुकी है।
मंगलवार को जारी जोन रिपोर्ट में प्रतापनगर-9, शहर परकोटा-16, उदयमंदिर-5, महामंदिर-9, मसूरिया-11, शास्त्रीनगर-17, मधुबन-12, रेजिडेंसी-12 व बीजेएस-10 संक्रमित मिले। देहात में बनाड़ ( मंडोर)-15, सालावास ( लूणी)-11, बिलाड़ा-2, भोपालगढ़-2, ओसियां-4, बावड़ी-3, बाप-1 शेरगढ़-1 व बालेसर में 1 संक्रमित मिले हैं। रविवार-सोमवार को 12-12 रोगी डिस्चार्ज हुए। मंगलवार को 10 को डिस्चार्ज दिया गया।

एमडीएम अस्पताल में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 14 निवासी तुलसाराम (45 ) की मौत हो गई। इस मौत में कोरोना के अलावा कारण आरटीए व सर्वाईकल इंजरी भी बताई गई है।

Updated on:
30 Mar 2021 09:23 pm
Published on:
30 Mar 2021 09:23 pm