जोधपुर

हेड कांस्टेबल के लिए 47 कांस्टेबल चयनित

हेड कांस्टेबल के लिए 47 कांस्टेबल चयनित
less than 1 minute read
Feb 19, 2021
हेड कांस्टेबल के लिए 47 कांस्टेबल चयनित
हेड कांस्टेबल के लिए 47 कांस्टेबल चयनित,हेड कांस्टेबल के लिए 47 कांस्टेबल चयनित,हेड कांस्टेबल के लिए 47 कांस्टेबल चयनित

जोधपुर.
पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पदोन्नति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के बाद आउटडोर व साक्षात्कार में 47 कांस्टेबल का चयन किया गया।
पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने बताया कि वर्ष 2019-20 के तहत कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पदोन्नति के लिए गत 14 फरवरी को लिखित परीक्षा ली गई थी। इसमें सफल होने वाले कांस्टेबल की गुरुवार को पुलिस लाइन में आउटडोर परीक्षा व साक्षात्कार लिए गए। पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस कमिश्नर जोस मोहन की अध्यक्षता में गठित चयन कमेटी ने वरिष्ठता के आधार पर 47 कांस्टेबल का हेड कांस्टेबल के लिए चयन किया। कमेटी में पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार मीना बतौर सदस्य सचिव और एसओजी अजमेर की एएसपी दिव्या मित्तल शामिल थे।
इनका हुआ चयन
कांस्टेबल गोपालसिंह, मजीद खान, कुमारी लीला, सोहनलाल, नंदकिशोर, बाबूलाल, राहुलसिंह, जनरैलसिंह, सवाईसिंह, प्रदीपसिंह, अशोक कुमार, सुरेश, रामूराम, संगीता देवी, किशोर कुमार, मधुमती, कैलाश मांजू, जयप्रकाश, सुश्री रानी कौर, श्रेणीदान, सरिता, सुशीला, प्रदीप, सावलचंद, किशोर, नैनीदेवी जाखड़, गीता कुमारी, शैतानराम, गणपतलाल, भागीरथ, सुनील कुमार, चूनाराम, अमरसिंह, दिनेश कुमार, भरतलाल, महेशचंद, रामखिलाड़ी, महेश कुमार, फेलीराम, हरिराम, शंकरलाल, रविन्द्र कुमार, बजरंग, प्रहलाद कुमार, विनोद कुमार, राजेन्द्र व सुनील कुमार।

Published on:
19 Feb 2021 12:22 am