जोधपुर

कोरोना के 49 नए संक्रमित मिले, एक मौत

  दिनोंदिन बढ़ रहा संक्रमितों का आंकड़ा
less than 1 minute read
Mar 21, 2021
कोरोना के 49 नए संक्रमित मिले, एक मौत
कोरोना के 49 नए संक्रमित मिले, एक मौत

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण के केस दिनोंदिन बढ़ रहे हैं। अब रविवार को 49 नए पॉजिटिव केस मिले और 4 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज दिया गया। एमडीएम अस्पताल में 17 दिन बाद एक और मौत दर्ज की गई। वहीं इससे पहले गत 15 मार्च को एम्स जोधपुर में दो मौतें हुई थी।
एमडीएम अस्पताल में सरदारपुरा सी रोड निवासी केसरसिंह ( 56) की मौत हो गई। इनकी मरणोपरांत रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं जोधपुर में जोन अनुसार प्रतापनगर जोन से 2, शहर परकोटा-5, उदयमंदिर-3, महामंदिर, रेजिडेंसी जोन से 1-1, मसूरिया-शास्त्रीनगर जोन से 4-4, मधुबन जोन से 9 और बीजेएस जोन में 5 संक्रमित मिले। बनाड़ मंडोर ब्लॉक से 6, सालावास लूणी ब्लॉक से 3, बिलाड़ा-शेरगढ़ से 1-1 और बावड़ी ब्लॉक से 4 संक्रमित मिले। मार्च माह के 21 दिनों में 430 संक्रमित रोगी सामने आ चुके हैं और 6 मौत हो चुकी है। अब तक 61712 रोगी संक्रमित और 928 की मौत हो चुकी है।

133 को लगी कोविड की पहली डोज

आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि 133 को रविवार को कोविड की प्रथम डोज लगी। हैल्थ वर्कर्स में 1 को प्रथम, 11 को द्वितीय, फ्रंटलाइन वर्कर्स में 1 को प्रथम, 45 से 60 आयुवर्ग वालों को 55, 60 से अधिक आयुवर्ग में 76 जनों कोविड डोज लगाई गई। सैकंड डोज 11 जनों को लगी। कुल 8 साइट्स पर रविवार को वैक्सीनेशन हुआ।

Published on:
21 Mar 2021 10:42 pm