
जोधपुर. जोधपुर संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क मजबूत करने के लिए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के आग्रह पर केन्द्रीय संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 145 से अधिक गांवों-कस्बों में मंजूरी जारी है। 4जी मोबाइल नेटवर्क स्थापित करने के लिए टॉवर लगाए जाएंगे।
शेखावत ने केन्द्रीय संचार मंत्री वैष्णव को लिखे पत्र में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 2021 के स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में सरकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया था। सभी के लिए डिजिटल समावेशन व कनेक्टिविटी सरकार के अंत्योदय दृ़ष्टिकोण का एक अभिन्न अंग है। इसलिए इन इलाकों में 4 जी नेटवर्क के टॉवर लगाने के प्रयास किए जाएं। शेखावत ने बताया कि केन्द्रीय संचार मंत्री वैष्णव ने उनके आग्रह को स्वीकार लिया है। इसके बाद अब जोधपुर संसदीय क्षेत्र के करीब 145 गांवों में मोबाइल नेटवर्क और बेहतर होगा।
जोधपुर के इन गांवों में 4जी नेटवर्क की जरूरत
सेखाला उपखंड के जगरूपनगर, गुमानगढ़, आईदान नगर, बावड़ी, गजसिंह नगर, जेथवत मगरा, हनवंत नगर और विश्वकर्मा नगर, बापिनी उपखंड के मातोड़ा, कपूरिया, जाखन, बेडू, देचूं उपखंड के कल्याणसिंह नगर, जेतसर, पद्मपुर, लुंबासर, भीवसागर, रावतगढ़, जलपुरी, मस्जिद वाली ढाणी, जंगूनगर, रिडमल नगर, कोलू राठोरान और रामनगर में 4 जी नेटवर्क उपलब्ध होगा।
बालेसर उपखंड के उतंबर, बावड़ी के बूचेटी और बावडी, पीपाड़ शहर के बोयल, जानी नगर, बोरूंदा, उदेथनगर, श्रीकृष्णा नगर, तिंवरी उपखंड के उम्मेदनगर व मालूंगा, लोहावट के हनुमानसागर, बग्तेसिंह नगर, अमर नगर, करमाना नगर, विष्णु नगर, सिंगदासर, देवलनगर, सुरनाडा, समरथलनगर, कावटी नगर, बाप उपखंड में बूगडी, खाजूसर, नारायणपुर, पाबूपुरा, भोजनगर, खीरवा, महराम नगर, श्री सुरपुरा, बजरंग नगर, रामचीमा नाडा, मीथाडिया, सोडा धारा, सीमराथल, शिवनगर, हाफजनगर, सोनलपुरा, झणरासरस, दुर्गनी, वशिष्ठ नगर, मंडली, और बारू में 4 जी का नेटवर्क प्रस्तावित है।
बिलाड़ा उपखंड के बींजवारिया, हरियाडा, रावर, लांबा, बीरावास, गाजांगड़ और पटेल नगर, लूणी उपखंड के शक्ति नगर और निंबली गांव, शेरगढ़ उपखंड के रिडमल सागर, न्यू रामदेव नगर, गुडियाल नगर, कौशल नगर, बागनगर, खेजूगढ़, जवाहर नगर, खूमसर, जोगनगर, शहीद प्रभुसिंह नगर, देवराजगढ़, बास्तसागर, दीपसर, गेननपुरा,दर्जीपुरा, देवसर, शहीद लुंबाराम नगर, शिंभुगढ, धीरसागर, रामदेव नगर, सुखसागर, रघुनाथ नगर, सोहनगनर, बिरदासर, कानासर, फतेहसागर में 4 जी नेटवर्क की कनेक्विटी उपलब्ध होगी।