जोधपुर

जोधपुर में कोरोना से 5 की मौत और 487 नए संक्रमित

अब तक 26671 मरीज संक्रमित और 380 की मौतअक्टूबर के दो दिन में 968 संक्रमित और 16 संक्रमित चल बसे
less than 1 minute read
Oct 02, 2020
Feature image

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना कब खत्म होगा, ये कहना अब मुश्किल होता जा रहा है। हर रोज कोरोना से मौतें और नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। अब शुक्रवार को कोरोना से 5 की मौत हो गई और 487 नए संक्रमित मरीज सामने आए। मरीजों की बढ़ती संख्या के सामने प्रशासन के जागरूकता कार्यक्रम फीके साबित हो रहे है। शहर में कई इलाके ऐसे हैं, जहां आज भी बगैर मास्क या बिना मास्क लटकाए लोग बैठे है। ऐसे में जागरूकता कार्यक्रम महज औपचारिकता भरे नजर आ रहे है।

महात्मा गांधी अस्पताल भर्ती बागर चौक निवासी शांतिदेवी ( 75), चैनपुरा मंडोर निवासी वीणा ( 45) और एम्स में भर्ती अब्दुल सलीम ( 65) का भी कोरोना से निधन हो गया। एमडीएम अस्पताल भर्ती गजानंद कॉलोनी सूथला निवासी ओमप्रकाश (33 ) और सारण नगर निवासी नत्थुराम ( 50) की भी कोरोना से मौत हो गई। जोधपुर में कोरोना से अब तक 26671 मरीज संक्रमित और 380 की मौत हो गई। अक्टूबर माह के दो दिन में 968 संक्रमित और 16 की मौत हो चुकी है।
सरकारी रिपोर्ट में 326 जने संक्रमित
सरकारी रिपोर्ट में केवल 326 को संक्रमित बताया गया है। प्रतापनगर-19, शहर परकोटा- 14, उदयमंदिर-17, महामंदिर-11, मसूरिया-30, शास्त्रीनगर-24, मधुबन-39, रेजिडेंसी-17, बीजेएस-19 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-20, सालावास ( लूणी)-11, बिलाड़ा- 19, भोपालगढ़-7, ओसियां-16, बावड़ी-18, फलोदी-16, बाप-19, शेरगढ़-6 और बालेसर-4 संक्रमित सामने आए। जोधपुर में 7 हजार के आसपास एक्टिव केस चल रहे है और 17 हजार से ज्यादा डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Updated on:
02 Oct 2020 11:02 pm
Published on:
02 Oct 2020 11:02 pm