जोधपुर

5 नए कोरोना पॉजीटिव आए सामने, अब कबूतरों का चौक बना वायरस का एपिसेंटर, कल मिले थे 21 संक्रमित मरीज

जोधपुर शहर में मंगलवार को 5 नए कोरोना पॉजीटिव रोगी सामने आए हैं साथ ही 2 पॉजीटिव पोकरण क्षेत्र के हैं। वहीं कल सुबह 4 रोगी संक्रमित मिले थे और शाम होते ही अगली रिपोर्ट तैयार हुई तो 28 नए पॉजिटिव मरीज सामने आ गए थे। यानी के सोमवार की सुबह से शाम तक 32 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव रोगी मिले थे।
less than 1 minute read
5 new coronavirus positive patients found in jodhpur
5 नए कोरोना पॉजीटिव आए सामने, अब कबूतरों का चौक बना वायरस का एपिसेंटर, कल मिले थे 21 संक्रमित मरीज

जोधपुर. जोधपुर शहर में मंगलवार को 5 नए कोरोना पॉजीटिव रोगी सामने आए हैं साथ ही 2 पॉजीटिव पोकरण क्षेत्र के हैं। वहीं कल सुबह 4 रोगी संक्रमित मिले थे और शाम होते ही अगली रिपोर्ट तैयार हुई तो 28 नए पॉजिटिव मरीज सामने आ गए थे। यानी के सोमवार की सुबह से शाम तक 32 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव रोगी मिले थे। इसमें अकेले कबूतरों का चौक क्षेत्र से 21 नए पॉजिटिव रोगी सामने आए।

जबकि अब तक नागौरी गेट, उदयमंदिर, गुलाबसागर, फतेहसागर हॉट स्पॉट इलाके के रूप में सामने आ रहे थे, वहीं अब कोरोना का नया एपिसेंटर कबूतरों का चौक भी बन गया है। ऐसे में साफ जाहिर है कि यहां एक संक्रमित से अन्य कई संक्रमित हुए है। वहीं ताजा रिपोर्ट मुताबिक सोमवार को मिले 32 रोगियों में से 19 महिलाएं और 13 पुरुष संक्रमित हुए हैं।

ज्यादातर रोगी एक परिवार से
शाम की रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले रोगी एक परिवार से है। आसपास रहने वाले हैं। सोजती गेट, कबूतरों का चौक, जालोरी गेट, बासनी केके कॉलोनी व नागौरी गेट से सभी रोगी आए हैं। अनुमान है कि जालप मोहल्ले से ही संक्रमण कबूतरों का चौक पहुंचा है। 28 रोगी एमजीएच से एमडीएम शिफ्ट किए गए हैं। बासनी केके कॉलोनी से भी एक और महिला पॉजिटिव आई है। एमजीएच के कॉटेज वार्ड में क्वॉरेंटाइन चल रही एक बाई भी संक्रमित मिली है। जो कागा-कागड़ी निवासी है।

Published on:
21 Apr 2020 01:14 pm