जोधपुर

लूट के 504 कार्टन कार पाट्र्स बरामद

- चालक को नशीली चाय पिलाकर 18 लाख रुपए के पाट्र्स लूटने का मामला
less than 1 minute read
Oct 22, 2020
लूट के 504 कार्टन कार पाट्र्स बरामद
लूट के 504 कार्टन कार पाट्र्स बरामद

जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने गुडग़ांव से अहमदाबाद जा रहे ट्रक चालक को बेहोश कर लूटे 18 लाख रुपए के कार पाट्र्स में से 504 कार्टन गुरुवार को बरामद किए। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के साथ ही लूट का शेष माल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि प्रकरण में महामंदिर थानान्तर्गत भदवासिया में सरकार स्कूल के पास बिचला बास निवासी नरेश नवल पुत्र जयसिंह जटिया रिमाण्ड पर है। उसकी निशानदेही से झंवर थानान्तर्गत एक बाड़े से ट्रक से लूटे कार पाट्र्स के 504 कार्टन जब्त किए गए। जिनकी कीमती लाखों रुपए बताई जाती है।
लूट में अलवर की एक गैंग के दो युवकों के साथ ही मदद करने वाले जोधपुर के तीन-चार अन्य आरोपी पकड़ में नहीं आ सके हैं। जिनकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि गत 15 अक्टूबर को गुडग़ांव से 18 लाख रुपए के मारूति कार पाट्र्स भरकर एक ट्रक अहमदाबाद जा रहा था। 16 अक्टूबर को झालामण्ड बाइपास पर चालक रमजान को नशीली चाय पिलाकर ट्रक में भरा 18 लाख रुपए का माल लूट लिया गया था। मोगड़ा के पास लावारिस खड़े ट्रक में चालक बेहोश मिला था। ट्रक मालिक संदीप यादव की तरफ से लूट का मामला दर्ज कराया गया था।

Published on:
22 Oct 2020 10:55 pm