जोधपुर

नकली घी के संदेह पर 543 लीटर घी जब्त व गोदाम सीज

  कुड़ी भगतासनी क्षेत्र में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई
less than 1 minute read
Sep 22, 2021
नकली घी के संदेह पर 543 लीटर घी जब्त व गोदाम सीज
नकली घी के संदेह पर 543 लीटर घी जब्त व गोदाम सीज

जोधपुर. जोधपुर में नकली घी को लेकर लगातार छापे मारे जा रहे है। कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के 3 एम 46 में माधव इंडस्ट्रीज के यहां पुलिस की सूचना पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की।

सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि सूचना के आधार पर फूड सेफ्टी ऑफिसर रजनीश शर्मा ने घी का गोदाम सीज करने के साथ श्री कृष्णा डेयरी ब्रांड का 543 लीटर घी जब्त किया। यहां टीम ने दो सैंपल भी लिए। जिसकी विभाग नियमानुसार जांच करवाएगा। दोषी पाए जाने पर विभाग आगे कार्रवाई की तैयारी करेगा। मौके पर कुड़ी थानाधिकारी मनीष देव भी साथ रहे। इस फर्म का संचालक सुरेन्द्र प्रजापत बताया गया है।

जोधपुर नकली घी का गढ़ बन रहा

जोधपुर नकली घी का गढ़ बनता जा रहा है। जोधपुर में घी की अत्यधिक बिक्री के कारण घी उत्पादक कंपनियों में भी कंपीटिशन चल रहा है। कई व्यापारी भी एक-दूसरे का घी पकड़वाने में लगे हुए हैं। घी से जुड़े व्यापारी आपस में शिकायत पुलिस व स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचा रहे हैं। जोधपुर भर में नकली घी सप्लाई हो रहा है।

Published on:
22 Sept 2021 11:52 pm