जोधपुर

५६ किलो डोडा पोस्त जब्त, एक गिरफ्तार

५६ किलो डोडा पोस्त जब्त, एक गिरफ्तार  
less than 1 minute read
Dec 12, 2019
५६ किलो डोडा पोस्त जब्त, एक गिरफ्तार
५६ किलो डोडा पोस्त जब्त, एक गिरफ्तार

जोधपुर.
लूनी थाना पुलिस ने बुधवार को जोलियाली गांव में दण्डी की ढाणी स्थित एक मकान में दबिश देकर ५६.५ किलो डोडा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। झंवर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रीति चन्द्रा के अनुसार झंवर थाने में मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में वांछित आरोपी को पकडऩे के लिए लूनी थानाधिकारी नियाज मोहम्मद जोलियाली गए थे। उन्हें दण्डी की ढाणी निवासी घेवरराम बिश्नोई के मकान में मादक पदार्थ की खेप छुपी होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने दबिश देकर मकान की तलाशी ली और ५६.५ किलो डोडा पोस्त जब्त किया। झंवर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर घेवरराम (५८) पुत्र जगराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया। बोरानाडा थानाधिकारी को जांच सौंपी गई है।

झंवर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर घेवरराम (५८) पुत्र जगराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया। बोरानाडा थानाधिकारी को जांच सौंपी गई है।

Updated on:
12 Dec 2019 12:45 am
Published on:
12 Dec 2019 12:45 am