जोधपुर

आचार संहिता लगने से पहले पंचायत समितियों में 6.5 करोड़ के कार्य मंजूर, बाकी रहे कार्य भी करवाए जा रहे पूरे

शहरी क्षेत्रों से लगती विभिन्न पंचायत समितियों में आचार संहिता लगने से पहले 6 करोड़ 58 लाख से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृतियां प्रदान की गई। इसके लिए जिला कलक्टर ने पंचायत समितियों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
less than 1 minute read
6.5 crore development projects started before panchayat elections
आचार संहिता लगने से पहले पंचायत समितियों में 6.5 करोड़ के कार्य मंजूर, बाकी रहे कार्य भी करवाए जा रहे पूरे

जोधपुर. शहरी क्षेत्रों से लगती विभिन्न पंचायत समितियों में आचार संहिता लगने से पहले 6 करोड़ 58 लाख से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृतियां प्रदान की गई। इसके लिए जिला कलक्टर ने पंचायत समितियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इससे पहले गत दो दिनों में जिले की 21 पंचायत समितियों के प्रधान व सदस्यों के पदों पर आरक्षण की लॉटरी निकाली गई थी। चुनाव के नजदीक आते ही आचार संहिता लगने से पहले बाकी रहे विकास कार्य भी शुरू करवाए जा रहे हैं।

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने शनिवार दोपहर जिले की शहरी क्षेत्रों से लगती विभिन्न पंचायत समितियों के विद्यालयों, अस्पतालों, पीएचइडी के पंप हाऊस तथा फ ील्ड में जाकर करीब ढाई घंटे तक मौके निरीक्षण किया। उन्होंने यहां श्यामाप्रसाद मुखर्जी ‘रूरबंध‘ योजना के तहत कार्यों को स्वीकृतियां प्रदान की। ‘रूरबंध‘ एक मिशन है जिसमें शहरी क्षेत्रों से लगती पंचायत समिति क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की जाती है।

ली समीक्षा बैठक
जोधपुर/ धुंधाड़ा. सालावास राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जिला कलक्टर ने समीक्षा बैठक भी ली। इसके बाद सालावास के बीसीएमएचओ अॅाफिस परिसर व खेल मैदान का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ‘स्पोर्टस काम्प्लेक्स‘, सोनोग्राफी मशीन, प्रतीक्षालय एवं नए जेनरेटर सैट के लिए स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा मोगड़ा कलां, तनावड़ा, नंदवान, कांकाणी एवं शिकारपुरा के निरीक्षण के बाद 1 करोड़ 70 लाख की सडक़ें, 1 करोड 60 लाख के पंप हाऊस व पाइप लाइनों के कार्य, 1 करोड़ 80 लाख के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 1 करोड़ 33 लाख के विभिन्न विद्यालयों में कक्षाओं के निर्माण के लिए ‘रमसा’ को स्वीकृति प्रदान की।

Published on:
24 Dec 2019 02:34 pm