जोधपुर

कोरोना से 6 और मौत, 355 नए रोगी मिले

  जोधपुर में अब तक 27026 मरीज संक्रमित और 386 की मौत बीते तीन दिन में 1323 संक्रमित और 22 की मौत
less than 1 minute read
Oct 03, 2020
Feature image

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना के आंकडे आजकल 3 सौ से नीचे नहीं उतर रहे। शहर में शनिवार को एक साथ 355 नए संक्रमित सामने आए और 6 ने दम तोड़ दिया। एमजीएच में 2, एमडीएम 1 और एम्स अस्पताल में 3 की मौत हो गई। जोधपुर में अब तक 27026 मरीज संक्रमित और 386 की मौत हो चुकी है। इस माह के बीते तीन दिन में 1323 नए रोगी और 22 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
एमजीएच भर्ती नागौरी गेट के अंदर रहने वाले हरिसिंह ( 60), केसर बाग रातानाडा निवासी मोतीलाल (74 ) की मौत हो गई। एम्स में भर्ती सोहन राज (70 ), ऊपरला बास कोकुंडा, जालेली दईकड़ा निवासी मूलाराम ( 60) और बिलाड़ा चामुंडा कॉलोनी रोड निवासी कन्हैयालाल ( 72) की मौत हो गई। वहीं एमडीएम अस्पताल में भर्ती चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी रूकमणी देवी (82 ) ने भी कोरोना उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सरकारी रिपोर्ट में 347 मरीज मिले

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को करीब रात नौ बजे रिपोर्ट सोशल मीडिया पर डाली। इसमें 347 संक्रमित बताए गए। प्रतापनगर-21, शहर परकोटा- 16, उदयमंदिर-14, महामंदिर-23, मसूरिया-37, शास्त्रीनगर-33, मधुबन-49, रेजिडेंसी-23, बीजेएस-19 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-38, सालावास ( लूणी)-16, बिलाड़ा- 11, भोपालगढ़-7, ओसियां-5, बावड़ी-2, फलोदी-21, बाप- 9, शेरगढ़-3 और बालेसर-0 संक्रमित सामने आए।

Published on:
03 Oct 2020 11:00 pm