जोधपुर

आज से 7 दिन तक शहरी जलाशयों से होगी जलापूर्ति

- इंदिरा गांधी नहर में क्लोजर की अवधि पूरी - मुख्य नहर में पंजाब से छोड़ा पानी एक सप्ताह बाद पहुंचेगा जोधपुर  
less than 1 minute read
Apr 25, 2019
Jodhpur,water supply,ignp,kaylana lake,
आज से 7 दिन तक शहरी जलाशयों से होगी जलापूर्ति

जोधपुर.

इंदिरा गांधी मुख्य नहर में एक माह के क्लोजर की अवधि पूरी हो गई है। पंजाब से जोधपुर तक पानी पहुंचने में सात से आठ दिन लगेंगे। राजीव गांधी लिफ्ट केनाल में पॉडिंग से जमा पानी खत्म होने पर अब गुरुवार से इसकी भी सफाई शुरू होगी। ऐसे में आगामी करीब एक सप्ताह तक शहर में जलापूर्ति जलाशयों से होगी।

पंजाब से मुख्य नहर में संभवत: गुरुवार को पानी छोड़ा जाएगा। वहां से राजीव गांधी लिफ्ट केनाल तक पानी पहुंचने में 130 घंटे और केनाल के प्रथम पॉइंट से जोधपुर शहर तक पानी आने में 72 घंटे लगते हैं।

जलाशयों की स्थिति
- 310 एमसीएफटी पानी कायलाना-तख्तसागर में।

- 100 एमसीएफटी पानी डेड स्टोरेज है।
- 14-15 एमसीएफटी पानी प्रतिदिन की खपत जलाशयों से।

- 105-110 एमसीएफटी पानी की खपत होगी 7 दिन में।

- 100 एमसीएफटी पानी रहेगा लाइव स्टोरेज में।
सुरपुरा की स्थिति

- 1000 एमएल पानी है सुरपुरा रिजर्वायर में।
- 50 एमएल प्रतिदिन इस जलाशय से खपत।

- 200 एमएल डेड स्टोरज में माना जाता है।

- 800 एमएल पानी से करीब 16 दिन हो सकती है जलापूर्ति

पर्याप्त पानी उपलब्ध

‘जोधपुर में नहर की एक माह की क्लोजर अवधि के लिए पहले ही प्लानिंग ली गई थी। तय समय, यानि 7-8 दिन में यदि पानी पहुंचता है तो जलापूर्ति ठीक रहेगी।

दिनेश कुमार पेडीवाल, एसई, पीएचईडी, जोधपुर

Published on:
25 Apr 2019 06:00 am