जोधपुर

लंबे अर्से बाद खुले मेहरानगढ़ को देखने पहुंचे 741 पर्यटक

गुजरात से सर्वाधिक सैलानी पहुंचे, कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही दिया गया प्रवेश
less than 1 minute read
Jul 09, 2021
लंबे अर्से बाद खुले मेहरानगढ़ को देखने पहुंचे 741 पर्यटक
लंबे अर्से बाद खुले मेहरानगढ़ को देखने पहुंचे 741 पर्यटक

जोधपुर. करीब 81 दिनों के लंबे इंतजार के बाद गुरुवार से पुन: पर्यटकों के लिए खोले गए विश्वविख्यात मेहरानगढ़ को देखने देश के विभिन्न राज्यों से 741 पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों के सुबह से ही मेहरानगढ़ पहुंचने के कारण लंबे अर्से से वीरान रहे पार्र्किंग स्थल परिसर में वाहनों की कतारे लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते पर्यटक वाहनों का हुजूम सा नजर आने लगा। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार की गाइड लाइन के अनुसार 17 अप्रेल 2021 से बंद मेहरानगढ़ देखने रोजाना जोधपुर आने वाले करीब एक हजार से अधिक पर्यटक पिछले कई दिनों से निराश लौट रहे थे।

मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निदेशक करणी सिंह जसोल ने बताया कि प्रथम दिन संख्या अच्छी रही। आगुंतक पर्यटकों की सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है जिसमें ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था भी शामिल है। सुरक्षा की दृष्टि से सीमित संख्या में ही आगंतुकों को प्रवेश दिया जा रहा है। डिजिटल थर्मोमीटर से जांच, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की पालना, कुछ समय के अंतराल पर परिसर का सेनेटाइजेशन व अन्य सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं को कोविड प्रोटोकॉल पालना की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन पहुंचे 741 भारतीय पर्यटकों में सर्वाधिक संख्या गुजरात राज्य के पर्यटकों की रही।

Published on:
09 Jul 2021 11:17 am