जोधपुर

ऑफिस का कांच फोड़ अलमारी से 78 हजार रुपए चोरी

- बासनी औद्योगिक क्षेत्र की हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में वारदात, कैमरे में कैद
less than 1 minute read
78 thousand rupees stolen from the glass wall of the office
ऑफिस का कांच फोड़ अलमारी से 78 हजार रुपए चोरी

जोधपुर. बासनी में डर्बी टैक्सटाइल रोड पर हैण्डीक्राफ्ट की एक फैक्ट्री के कार्यालय में दरवाजे का कांच फोडक़र अंदर घुसे चोर ने अलमारी तोडक़र 78 हजार रुपए चुरा लिए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बासनी थाना पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार कमला नेहरू नगर में सेक्टर सी निवासी सूर्यप्रकाश पुत्र जुगल किशोर माहेश्वरी की डर्बी टैक्सटाइल रोड पर मार्श आर्ट एण्ड क्राफ्ट नामक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री है। गत छह जनवरी की मध्यरात्रि में चोर फैक्ट्री में घुसा। उसने ऑफिस में दरवाजे का कांच फोड़ा और अंदर दाखिल हुआ। उसने वहां रखी अलमारी के ताले तोड़े और उसमें से 78 हजार रुपए चुरा लिए। साथ ही वहां तोड़-फोड़ भी की। आवाज होने पर फैक्ट्री चौकीदार ऑफिस में पहुंचा, लेकिन उससे पहले चोर वहां से गायब हो गया। चोरी का पता लगने पर रात को फैक्ट्री मालिक मौके पर आए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए तो एक युवक नजर आ गया। फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और फुटेज के नजर आए युवक की पहचान और उसको पकडऩे की कोशिश शुरू की। हेड कांस्टेबल ईश्वर सिंह को जांच सौंपी गई है।

Published on:
08 Jan 2019 08:19 pm