जोधपुर

कोरोना से 8 की मौत और 491 नए संक्रमित मिले

    त्योहारों पर शहरवासी रखे मास्क, सैनिटाइजेशन व सोशल डिस्टेंस का विशेष ख्याल जोधपुर में अब तक 39581 मरीज संक्रमित और 540 से ज्यादा संक्रमित जान गंवा चुके नवंबर माह के 8 दिन में 3029 मरीज संक्रमित और 35 से ज्यादा मौतें
2 min read
Nov 08, 2020
कोरोना से 8 की मौत और 491 नए संक्रमित मिले
कोरोना से 8 की मौत और 491 नए संक्रमित मिले

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना ने नवंबर माह के साथ गति पकड़ ली है। अब रविवार को जोधपुर में एक साथ 491 नए संक्रमित मरीज मिले और 8 मरीजों की मौत की मौत हो गई। महात्मा गांधी अस्पताल-3, मथुरादास माथुर अस्पताल-1 और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ) जोधपुर-4 संक्रमितों की मौत हो गई। बढ़ते संक्रमित और मौतों की संख्या ने चिकित्सा विभाग को एक बार फिर हिला दिया है। जोधपुर में अब तक 39581 मरीज संक्रमित और 540 से ज्यादा संक्रमित जान गंवा चुके हैं। नवंबर माह के गत 8 दिनों में 3029 मरीज संक्रमित और 35 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती हरिसिंह नगर ताज होटल के पीछे निवासी देवदत्त शर्मा (85 ), सदर बाजार थाने से मृत लाया गया अज्ञात और आखलिया चौराहा प्रतापनगर निवासी कल्याण सिंह ( 44) की मौत हो गई। मथुरादास माथुर अस्पताल में माननगर माता का थान निवासी नंदकिशोर ( 53) की भी मौत हो गई। एम्स जोधपुर में सरदारपुरा निवासी पुखराज ( 71), रातानाडा नेहरू कॉलोनी निवासी लक्षमण टाक (47 ), फलोदी के छंगाणियों की गली निवासी बालमुकुंद (82 ) व जालोरी गेट निवासी देवीलाल भाटी ( 75) का भी कोरोना से निधन हो गया।

निजी लैब भी बता रही खूब संक्रमित

जोधपुर में इन दिनों निजी लैब भी खूब संक्रमित बता रही है। निजी लैब प्रशासन के दबाव में अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर रही है। वहीं निजी अस्पताल अपने यहां की मौतें भी छिपा रहे हैं। इस कारण आंकड़े कम सामने आ रहे है। कुल मिलाकर त्योहारी सीजन में लोगों को अवेयर रहने की जरूरत है। बाजारों में लोगों को मास्क, सोशल डिस्टेंस व सैनिटाइजेशन का विशेष ख्याल रखने की भी आवश्यकता है।

सरकारी रिपोर्ट ने बताए 253 संक्रमित

सरकारी रिपोर्ट ने केवल 253 ही संक्रमित बताए। जोन अनुसार प्रतापनगर-6, शहर परकोटा- 7, उदयमंदिर-10, महामंदिर-18, मसूरिया-25, शास्त्रीनगर-21, मधुबन-31, रेजिडेंसी-23, बीजेएस- 14 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-13, सालावास ( लूणी)-15, बिलाड़ा-10, भोपालगढ़-12, ओसियां-13, बावड़ी-8, फलोदी- 3, बाप- 10, शेरगढ़-12 और बालेसर-2 संक्रमित बताए गए।

Published on:
08 Nov 2020 10:40 pm