
जोधपुर. सूर्यनगरी में कोरोना संक्रमण के सोमवार को 127 नए केस सामने आए। एम्स में 5 और एमडीएम में तीन भर्ती मरीजों सहित कुल 8 की मौत हो गई। 596 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। मई माह के 31 दिनों में 33323 जने संक्रमित, 50159 डिस्चार्ज और 727 ने दम तोड़ा है। वहीं इस साल अब तक 70976 जने संक्रमित, 63577 डिस्चार्ज और 1171 मौतें हुई हैं।
एमडीएम अस्पताल में फलोदी निवासी भैराराम (65 ), ढांढणिया बालेसर निवासी फूलीदेवी ( 77) व माणकलाव निवासी भंवरसिंह ( 61) की मौत हो गई। इसी प्रकार एम्स जोधपुर में रातड़ी नाड़ी कांकाणी निवासी भरत सिंह ( 30), सांगरिया निवासी जयपाल सिंह ( 52), चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी प्रमिला माथुर ( 59), गणेशपुरा रातानाडा निवासी नरेश अबोटी ( 57) व बुड़किया निवासी बाबूराम ( 26) की मौत हो गई।
------
एमडीएम में ब्लैक फंगस से दो और मौत
एमडीएम अस्पताल में ब्लैक फंगस से ग्रसित 2 और मरीजों की मौत हो गई। जोधपुर में अब तक कुल 8 मौतें हो चुकी है। ओसियां निवासी केश राम ( 60) और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी रतन ( 60) का निधन हो गया। दोनों मरीज पोस्ट कोविड थे और चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन योग्य क्षमता शरीर में नहीं थी। जोधपुर में अब तक 60 से ज्यादा ब्लैक फंगस रोगी सामने आ चुके हैं।
------
11195 का हुआ कोविड वैक्सीनेशन
जोधपुर में सोमवार को 11195 का प्रथम बार कोविड वैक्सीनेशन किया गया। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि कुल 180 साइट्स पर वैक्सीनेशन किया गया। द्वितीय डोज कुल 1460 जनों ने लगवाई।